मुनि श्री 108 सविज्ञ सागरजी की तप, साधना – आराधना
186 दिवसीय सिंह निष्क्रिडित महाव्रत का पारणा महोत्सव
इंदौर :- आचार्य श्री 108 आदिसागर अंकलीकार परंपरा के चतुर्थ पट्टाचार्य श्री 108 सुनील सागर जी महा मुनिराज के कर कमलों से दीक्षित परम् प्रभावक तपस्वी इंद्रपुरी इंदौर नगर गौरव मुनि 108 श्री संविज्ञ सागर जी महा मुनिराज आचार्य श्री के पावन सानिध्य में इस वर्ष – 2026 का तप, साधना – आराधना का आध्यात्मिक वर्षायोग इंद्रपुरी (इंदौर) में चल रहा है.जिसमें मुनि श्री विगत 28 जुलाई 2026 से मध्यम सिंह निष्क्रडित व्रत की महासाधना कर रहे हैं.इस तप में मुनिराज के कुल 186 दिवस में 153 निर्जल उपवास एवं 33 पारणा होंगे। मुनि श्री108 संविज्ञ सागर जी महाराज दीक्षा से ही नियमित रूप से तप साधना चल रही है। विगत वर्ष – 2022 के अजमेर के वर्षायोग में मुनि श्री द्वारा एकांतर की साधना की गई(जिसमें 1आहार एवं 1उपवास) की साधना के साथ दश लक्षण के 10 निर्जल उपवास किएवर्ष – 2023 के भोपाल वर्षायोग में मुनि श्री द्वारा 32 निर्जल उपवास किए। वर्ष 2024 नैनवा जिला बूंदी राजस्थान के वर्षायोग में मुनि श्री द्वारा चातुर्मास कलश स्थापना से 2 उपवास 1 आहार, 3 उपवास 01 आहार के बाद दिनांक 19 अगस्त 2024 से 06 अक्टूबर 2024 तक कुल 48 निर्जल उपवास (33 वे उपवास पर मुनि श्री द्वारा गुरु आज्ञा से जलाहार ग्रहण किया) किए।
इसलिए विशेष यह रहा कि 33 वे उपवास के दिन मुनि श्री जब जला हार के लिए आकड़ी लेकर निकले तब सम्पूर्ण नगर में मुनि श्री द्वारा घर घर लगे चौंके में भ्रमण किया मुनि श्री द्वारा 33 वे उपवास के लगभग 3 से 4 किलोमीटर नगर भ्रमण किया उसके बाद विधि मिली
वर्ष – 2025 के अहमदाबाद वर्षायोग में मुनि श्री द्वारा लघु सिंह निष्क्रडित व्रत की महा साधना की गई थी जिसमें मुनिराज ने कुल 80 दिवस में से 60 निर्जल उपवास एवं 20 पारणा किए।
मुनि श्री 108 संविज्ञ सागर जी महाराज जी का परिचय
पूर्व नाम:-मनीष जैन
पिता : रवि किरण शहा
माता: रानी शहा
जातिः जैन (दशा हुमड)
जन्म स्थान : इन्दौर
तहसील : – जिला: इन्दौर प्रांतः मध्यप्रदेश
जन्म तिथि : 07 मार्च 1985
शिक्षाः आठवीं , आध्यात्मिक शिक्षा का गहन चिंतन मनन
ब्रह्मचर्यः 2 साल सुनील सागर जी द्वारा
प्रतिमा रुप व्रत : 2020,प्रतापगढ़ (शांतिनाथ)
कितनी : 2 प्रतिमा
क्षुल्लक दीक्षाः26 जुलाई 2020
मुनि दीक्षा दीक्षा :15 अक्टूबर 2021
श्री अंदेश्वर पार्श्वनाथ बांसवाड़ा राजस्थान मै हुई !
आओ हम सब मिलकर गुरुवर मुनि श्री के भक्ति भाव तप, साधना – आराधना व श्रद्धा के इस मार्ग पर कुछ साहसिक नव चेतना के साथ अनुमौदना के कुछ पल साथ बिताए !
व आने वाले नए वर्ष की 29 जनवरी 2027 को महोत्सव में
अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए इंदौर गौरव मुनि श्री की तप तपस्या साधना का भावपूर्वक अनुसरण करें !

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें