आज के समय मे शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है :- पवन केडिया
400 विद्यर्थियों को शैक्षणिक साहित्य वितरित
भायंदर :- शिक्षा मानव जीवन का सबसे बड़ा वरदान है। यह हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती है। शिक्षा के बिना मनुष्य और पशु में कोई अंतर नहीं रह जाता। इसलिए कहा गया है – _"सा विद्या या विमुक्तये"_ अर्थात् सच्ची शिक्षा वही है जो हमें मुक्ति दिलाए।
उपरोक्त विचार अग्रसेन फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन केडिया ने व्यक्त किये।वे फाउंडेशन व युथ फोरम की और से मीरा भायंदर महानगर पालिका स्कूल क्रमांक 18 के 400 विद्यर्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति का सर्वांगीण विकास करती है व इससे व्यक्ति को रोजगार मिलता है और वह आत्मनिर्भर बनता है।भीकमचंद अग्रवाल ने कहा कि हम शिक्षा के कार्यों में कभी कमी नही आने देंगे।
स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में विजय फतेपुरिया, भागचंद जैन,शिवशंकर बंसल,संदीप ध्यायवाला,सुंदरलाल अग्रवाल,सुभाष बजाज,सूंदर कोनार,राहुल यादव उपस्थित थे।एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक जैन ने आभार व्यक्त किया।प्रिंसिपल लइजा डाबरे ने सभी का स्वागत किया।संचालन सीमा प्रजापति ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मीदयाल साखले,निशा मिश्रा,सीमा प्रजापति,अनिल मिश्रा,सुनीता लोकरे,प्रीति पटेलिया,शीला तन्ना, रूपाली खारोडे, वैशाली बौय एकनाथ बागूल, श्वेता मेश्राम,गीता गायकवाड़,संध्या चोनकर कृपाली पारेख आदि ने सहयोग किया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें