नित्यानंद सूरीश्वरजी के जन्मोत्सव पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन -
70 से ज्यादा मरीज लाभान्वित 48 को निशुल्क चश्मे
भायंदर :- परम पूज्य पंजाब केसरी आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा.के के 69 वे जन्मोत्सव सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) के तत्वावधान में मुनिराज मोक्षानंदजी म.सा.के प्रेरणा से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया हैं।
फोरम के महासचिव अतुल गोयल ने बताया की शिविर श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर में चातुर्मास हेतु बिराजमान साध्वी श्री सोम्यकला श्रीजी के निश्रा में भायंदर (वेस्ट) स्थित श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर, राम मंदिर रोड पर संपन्न हुआ,जिसमे 70 से ज्यादा मरीज लाभान्वित हुए व 48 लोगों को निशुल्क चश्मा दिया गया।
शिविर का उद्घाटन अशोक चुनीलालजी मेहता,महावीर दुग्गर, रमेश बंबोरी ने किया।कस्तूरी हॉस्पिटल के डॉ राजीव अग्रवाल व डॉ राखी अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थितथे।शिविर में नेत्र जांच डीके फाउंडेशन के दिनेश कोकाल, डायबिटीज, ECG, ब्लड प्रेशर, की जांच कस्तूरी हॉस्पिटल व दातों की जांच खुशी डेंटल केअर द्वारा की गई। शिविर में डॉ प्रदीप शर्मा,प्रदीप दस,स्वाति चौधरी, अश्मिता फुलपगारे व कोमल कनोजिया ने सेवाएं दी।
उपस्थित मेहमानों का स्वागत फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन, संजय राठौड़,महावीर दुग्गड़, भावेश जैन,मेहुल जैन आदि ने किया। सहयोगी परिवार में रमेश एम बंबोरी, अ. सौ. कविता ज्ञानचंद मेहता,दिनेश एम जैन (महिदपुर सिटी) थे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें