पूरे देश में 20 से 28 अगस्त तक गूंजेगा श्री नमस्कार महामन्त्र का दिव्य स्वर

द्विशताब्दी ‘गुरु राज स्पर्श चातुर्मास-2026’ के अंतर्गत भव्य आराधना का आयोजन


इंदौर :
- पुण्यसम्राट गुरूदेव श्री के ह्रदय मे बसे मालवा की इन्द्रपुरी मे द्विशताब्दी गुरु राज स्पर्श चातुर्मास के तहत 20 अगस्त से नवकार महामंत्र आराधना होगी।

 द्विशताब्दी 'गुरु राज स्पर्श चातुर्मास-2026' के अंतर्गत इन्दौर महानगर में नवकार महामंत्र आराधना का आयोजन किया जाएगा। यह आराधना पुण्यसम्राट, युगप्रभावक गुरुदेव श्रीमद विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के पट्टधर परम पूज्य धर्मदिवाकर, हृदयसम्राट, गच्छाधिपति श्री विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. एवं आदि श्रमण-श्रमणी वृंद की पावन निश्रा में संपन्न होगी।

परिषद के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया कि नौ दिवसीय इस आराधना का शुभारंभ 20 अगस्त 2026 को होगा तथा 28 अगस्त 2026 को पूर्णाहुति के साथ समापन होगा। आराधना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन में भाग लेने के इच्छुक आराधकों से पूर्व पंजीयन कराने का आग्रह किया गया है। पंजीयन के लिए मोबाइल संपर्क किया जा सकता है।

आयोजन के लाभार्थी हजारीमलजी, कांतिलालजी, विमलादेवी, कमलजी, रविजी-राखीजी, जयजी-प्रीतिजी, सीए श्रेया, अक्षत-राधिका, श्रुति, रचित एवं रांका परिवार, अनुराग नगर, इन्दौर हैं।कार्यक्रम के आयोजक-निमंत्रक श्री सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ, इन्दौर तथा अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक-महिला-बहू परिषद, शाखा-इन्दौर हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रभात जैन 8319553691 अनिल सकलेचा 9425074954 एवं महेंद्र जैन 9425959598 से संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

देशभर में गच्छाधिपति के चातुर्मास

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन