भारत के पहली बार नो वेदी जिन मंदिर का भब्य शिलान्यास
सुयश सागरजी की निश्रा में भव्य आयोजन
प्रिंस राज जैन,
झुमरीतिलैया :- नगर में एक साथ भारत के पहली बार नो वेदी जिन मंदिर का भब्य शिलान्यास जैन संत मुनि श्री 108 सुयस सागर जी मुनिराज के सानिध्य में ओर निकली शोभा यात्रा श्री दिगंबर जैन समाज के द्वारा स्टेशन रोड में नवनिर्माणाधीन जैन मंदिर की नौ वेदी के शिलान्यास समारोह मे भव्य शोभायात्रा जैन संत गुरुदेव 108 श्री सुयश सागरजी मुनीराज के सानिध्य आशीर्वाद से निकाली गई। फूल माला लाइट से सुसज्जित नो घोड़ा बग्गी में पुण्यार्जक परिवार को बैठाकर नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा को पंजाब लुधियाना आर्मी बैंड, मधुबन पारसनाथ छोटू बैंड, कोडरमा ताशा पार्टी, डीजे साउंड, बैंड बाजा ने भव्यता प्रदान की पुरुष वर्ग श्वेत परिधान में शामिल हुए महिलाओं के अलग-अलग ग्रुप ने रंग-बिरंगे परिधान में भगवान एवं गुरुदेव की भक्ति करते हुए जय घोष किया। कोलकाता से आए साफा बांधने वाले चार सदस्यों की टीम ने सभी महिला पुरुष भक्त जनों को रंग बिरंगा साफा बांधकर शोभा यात्रा मे चार चांद लगा दिए। झाझंरी गली चौराहा के पास छोटे-छोटे बच्चों ने पूज्य जैन संत मुनि श्री108 सुयश सागरजी मुनिराज एवं श्री 108 कौशल सागरजी मुनिराज के चरण को धोकर अपने मस्तक पर लगाया और आशीर्वाद प्राप्त किया
यह भव्य शोभायात्रा पानी टंकी रोड नया जैन मंदिर से ओवर ब्रिज नगर भ्रमण करते हुए बड़ा मंदिर स्टेशन रोड में पहुंची विश्व शांति मंत्र हवन के साथ सभी नौ वेदियों में पुण्यार्जक परिवार एवं समाज के सभी सदस्यों ने पूजा की रजत एवं ताम्र पत्र भक्त जनों में भगवान की बेदी में चढ़ाया। णमोकार मंत्र से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया समाज के पंडित अभिषेक शास्त्री एवं प्रतिष्ठाचार्य ओर संजू भैया ने सभी बेदी में विधिवत मंत्रोचार करके हवन पूजन को संपन्न कराया। साथ ही कोडरमा जिले के D D C रवि जैन ,धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन एवं समाज सेवी गुरु भक्त विनोद जैन काला मुख्य रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए और अपना संबोधन दिया मंदिर निर्माण कमेटी के संयोजक सुरेश जैन झांझरी सुशील जैन छाबड़ा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए समाज के सभी सदस्यों के प्रति अपना आभार प्रकट किया।
समाज के मंत्री नरेंद्र जैन झाझंरी ने स्वागत भाषण देते हुए लोगों का अभिनंदन किया। सह मंत्री राज जैन छाबड़ा,कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन काला भंडारी, सुनील जैन सेठी,महिला समाज की अध्यक्षा नीलम जैन सेठी, मंत्री आशा जैन गंगवाल, मंदिर निर्माण कमेटी के सहयोगी विवेक जैन सेठी,अभिषेक जैन गंगवाल,प्रवीण जैन पाटनी,चातुर्मास कमेटी के सभी संयोजक सहसंयोजक ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। जैन समाज के मीडिया प्रभारी नवीन जैन एवं राजकुमार जैन अजमेरा ने कहा कि आज रात्रि मंदिर परिसर के भव्य पंडाल में णमोकार चालीसा, महिला मंडल के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे जिसमें समाज के युवा वर्ग छोटे-छोटे बच्चे सभी शामिल होंगे आरती एवं कमठ का उपसर्ग नाटक दिल्ली से आये सौरभ जैन के कलाकारों द्वारा होगा इसके पश्चात भजनों का कार्यक्रम समाज के प्रसिद्ध गायक सुबोध जैन गंगवाल ग्रुप के नेतृत्व में होगा

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें