सोहनराजजी परमार की स्मृति मे निशुल्क शिविर संपन्न

100 से अधिक मरीज लाभान्वित - 18 मोतियाबिंद आपरेशन  25 + चश्मा

युथ फोरम का आयोजन -


भायंदर :- परम पूज्य पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. समुदाय के गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा., व परम पूज्य गुरु प्रेम के आजीवन चरणोंपासक परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय कुलचंद्र सूरीश्वरजी (KC) म.सा. के आशीर्वाद से सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में दो निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में नेत्र जांच,डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दांतो की जांच की गई,व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया गया । शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल, कस्तूरी हॉस्पिटल व खुशी डेंटल केअर ने सेवाएं दी।साथ ही साथ टाटा कैपिटल लिमिटेड का सहयोग हैं।शिविर सेवाड़ी,हाल पुना निवासी सोहनराजजी परमार की स्मृति में आयोजित किया गया।

फोरम के महासचिव अतुल गोयल व राहुल यादव ने बताया की भायंदर के संगीता कॉम्प्लेक्स में आयोजित शिविर में 100 से अधिक मरीज लाभान्वित, 18 मोतियाबिंद आपरेशन - 25 से अधिक चश्मा वितरण किया गया। शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किये गये।भक्तिवेदांत हॉस्पिटल के अलावा शिविर में कस्तुरी हॉस्पिटल, खुशी डेंटल केअर के डॉ प्रमोद शर्मा,राकेश कनोजिया, अमोल पाटिल, स्वाति मेडम,विनोद पवार,आनंद जगताप,प्रणाली ताम्हणकर अनिकेत देवरुखकर ने सेवाएं दी। शिविर में रमेश बंबोरी,भीकमचंद अग्रवाल, पवन केडिया,विजय फतेपुरिया,भागचंद जैन, संदीप गोम्स,शेरोन सलढाना उपस्थित थे।

फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन व निर्मला माखीजा ने लोगों से लाभ लेने की अपील की हैं।अधिक जानकारी के लिए राहुल यादव 9004242210 /  पर संपर्क करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

देशभर में गच्छाधिपति के चातुर्मास

राजस्थान की दिव्या जैन का गुजरात न्यायिक सेवा में जज पद पर चयन