विश्वरत्न सागर सूरीजी का चातुर्मास नागपुर में

भव्य चातुर्मास प्रवेश 19 जुलाई को

दीपक जैन 


नागपुर :-
परम पूज्य आचार्य श्री नवरत्न सागर सूरीजी महाराज के परम कृपा पात्र शिष्य युवाचार्य सर्वधर्म दिवाकर महामांगलिक प्रदाता आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वरजी म.सा. आदि मुनि मंडल का चातुर्मास महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में हो रहा है।

आचार्यश्री का भव्य चातुर्मास प्रवेश रविवार,19 जुलाई को श्री सुमतिनाथ जैन श्वेतांबर श्री संघ के तत्वावधान में रामदासपेठ नागपुर में भव्य रूप से होगा।गुरुदेव की निश्रा में गुरु पुर्णिमा सहित अनेक धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।संघ ने देशभर के संघो को अधिक से अधिक संख्या में नागपुर पधारने की विनंती की हैं।साथ ही संघ ने नागपुर आने की सूचना पूर्व में देने को कहा जिससे आवास आदि की व्यवस्था सुंदरतम रूप से हो सके।अधिक जानकारी 9425034884 एवं 9826663747 पर संपर्क करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

देशभर में गच्छाधिपति के चातुर्मास