समाज के प्रति समर्पित रहने का संकल्प
वैश्य महासम्मेलन ने समाज अध्यक्षों का सम्मान किया
नागदा :- वैश्य महासम्मेलन नागदा तहसील द्वारा सतीश जैन सांवेर वाला को श्री स्थानक वासी जैन श्री संघ नागदा का अध्यक्ष, अशोक बिसानी को माहेश्वरी समाज नागदा का अध्यक्ष, आनंद पोरवाल को लियो क्लब नागदा का अध्यक्ष एवं सुभाष गुप्ता को खंडेलवाल समाज नागदा का अध्यक्ष मनोनित किए जाने पर जीवदया मानव सेवा समिति परिसर में स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।
तहसील अध्यक्ष राजा कर्णावत ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बसंत मालपानी ने की एवं अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद लाल मोहता,सुरेंद्र पोरवाल, सुरेश खंडेलवाल उपस्थित थे।कार्यक्रम का शुभारंभ गणेशजी की मूर्ति पर माल्यार्पण से हुआ।
इस मौके पर सुरेंद्र कांकरिया, मुकेश जैन धोखा, नाथूलाल बांगड़,कमल जैन, प्रकाश मालपानी बंसीलाल गट्टानी,आनंदीलाल गगरानी,अनिल पोरवाल, वीरेंद्र मालपानी, महेश झवर,लोकेंद्र पोरवाल जीवनलाल जैन,प्रतीक सोडाणी,ललित गनेरीवाल प्रियांशु पोरवाल, प्रथम कांठेड़,आनंद कांठेड़,,पीयूष सेठिया,हर्षल धाकड़,नमन मोहता,अप्रतिमप् सुराणा, घनश्याम राठी बब्बू ,गोपाल गट्टानी,आयुष कोचर, टेरी कोलन संजीव खंडेलवाल डीपी खटोड़,अक्षत अग्रवाल ,यश मेहता, वैभव जैन ,उज्जवल जैन,चितवन मालपानी आदि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें