बालराई के समीप विशाल भूखंड पर बनेगा पार्श्व लेहर मधुवन तीर्थ धाम

भूमि शुद्धिकरण होगा 17 अगस्त को


फालना :- 
दक्षिण गौरव  मरुधर ज्योति अक्षयरसा श्रीजी (मधु) म.सा. का चातुर्मासार्थ बालराई में मंगल प्रवेश होने के साथ ही क्षेत्र को एक और ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। बालराई से एक किलोमीटर दूरी पर पाली–सांडेराव राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशाल भूखंड पर 'पार्श्व लेहर मधुवन तीर्थ धाम' का निर्माण प्रस्तावित है।

अक्षयरसा श्रीजी ने बताया कि प्रस्तावित तीर्थ धाम में भव्य एवं दिव्य जिन मंदिर के निर्माण का पुण्य लाभ विमलाबाई जयंतीलालजी चुन्नीलालजी सुराणा (बालराई/बेंगलुरु) को प्राप्त हुआ।सविताबाई अगरचंदजी सुराणा परिवार के हितेशजी सुराणा ने भी तीर्थ निर्माण में सुकृत अर्जित करने के लिए उदारतापूर्वक बड़ी राशि समर्पित करने की घोषणा की।

तीर्थ परिसर के निर्माण की दिशा में प्रथम चरण के रूप में भूमि शुद्धिकरण महोत्सव आगामी 17 अगस्त को आयोजित किया गया हैं। इस अवसर को लेकर श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं में उत्साह और उमंग का वातावरण है।

प्रस्तावित तीर्थ धाम के निर्माण में सहयोग हेतु धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में आगे आ रहे हैं। ट्रस्ट मंडल से जुड़ने और तन-मन-धन से सेवा का अवसर प्राप्त करने के लिए भी श्रद्धालुओं में गहरी आस्था एवं उत्सुकता देखने को मिल रही है। समाजजनों का विश्वास है कि यह तीर्थ धाम भविष्य में धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र बनेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

देशभर में गच्छाधिपति के चातुर्मास