गच्छाधिपति श्री नरदेवसागर सूरीश्वरजी का भव्य प्रवेश
गच्छाधिपति श्री नरदेवसागर सूरीश्वरजी का भव्य प्रवेश
श्री नवकार समर्पण चातुर्मास होगा यह
राजनगर (अहमदाबाद) :- वचनसिद्ध गच्छाधिपति आचार्य श्री नरदेवसागर सूरीश्वरजी म.सा.आदि का भव्य चातुर्मास प्रवेश हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
राजनगर के पावन आंगन में श्री परिमल जैन संघ, पालडी (अहमदाबाद) के तत्वावधान में श्री नवकार समर्पण चातुर्मास के लिए गच्छाधिपति के साथ बंधु बेलड़ी आचार्य श्री जिन-हेमचंद्रसागर सूरीश्वरजी म.सा.आदि 14 आचार्य भगवंत एवं विशाल श्रमण-श्रमणी वृंद का भी प्रवेश हुआ।चातुर्मासिक निश्रा आचार्य श्री आनंदचंद्रसागर सूरीश्वरजी म.सा.व श्री कल्पद्रुमाश्रीजी म.सा.ने प्रदान की।
चातुर्मास स्थल :- श्री परिमल जैन संघ तुलसी बाग सोसायटी, अपोलो हॉस्पटल के पीछे, डॉ. हाउस के सामने, आंबावाडी, अहमदाबाद - 380006

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें