राष्ट्र संत आचार्य पद्मसागरजी का चातुर्मास अहमदाबाद में
15 जुलाई को भव्य प्रवेश
अहमदाबाद :- प्रभु महावीर की उज्जवल परम्परा के संवाहक राष्ट्रसंत, युगद्रष्टा, प्राचीन श्रुत-तीर्थोद्धारक आचार्यदेव श्री पद्मसागर सूरीश्वरजी महाराजा आदि ठाणा का चातुर्मास अहमदाबाद में होने जा रहा है।
श्री मुनिसुव्रतस्वामी स्काय सिटी जैन संघ शेला अहमदाबाद एवं श्री संघोपासक मातुश्री सरयूबेन हसमुखभाई वोरा परिवार द्वारा शेला-स्काय सिटी के प्रांगण में सूरिषद सुवर्ण वर्ष से मंडित यह चातुर्मास नया इतिहास लिखेगा।राष्ट्र संत के साथ 15 जुलाई को सुबह 06.45 को पूज्य आचार्य श्री प्रशांतसागर सूरीश्वरजी महाराज साहेब आदि गणि-श्रमण-श्रमणी भगवंतो का भी मंगल प्रवेश होगा।
अनेक गुरु भगवंतों की उपस्थिति में होनेवाले प्रवेश में देश के सभी संघो को आमंत्रित किया है,व गुरुदेव के दर्शन वंदन का लाभ लेने की विनंती की हैं।प्रशांत सागरजी ने कहा कि आगामी चार माह में अनेक आयोजन होंगे।
चातुर्मास स्थल :- श्री नित्य शांति भवन आनंद ओलिगन्स के पास, क्लब 07 रोड, शेला-अहमदाबाद

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें