विश्वोदय कीर्तिसागर का चातुर्मास नाडोल में

24 जुलाई को भव्य प्रवेश की तैयारियां


नाडोल :-
परम पूज्य जिनशासन के महान ज्योतिर्धर,योगनिष्ठ जैनाचार्य श्री बुद्धिसागर सूरीश्वरजी महाराज के समुदायवर्ती सागरगच्छ गौरव, प्रशांत मूर्ति, वर्तमान तपागच्छाधिपति आचार्य श्री मनोहर कीर्तिसागर सूरीश्वरजी म. सा. एवं प्रभावक प्रवचनकार आचार्य श्री उदय कीर्तिसागर सूरीश्वरजी म. सा. की शुभ आज्ञा एवं आशीर्वाद से प्रवचन प्रभावक मुनिवर्य श्री विश्वोदय कीर्तिसागर जी म. सा. (V. K. Guruji )आदि ठाणा का चातुर्मास पाली जिले के गोड़वाड़ की धर्म-मय एवम लघुशांति स्तोत के रचयिता आचार्य भगवंत श्री मानदेव सूरीजी महाराज की जन्मभूमि नाड़ोल श्री संघ के प्रांगण में साधनामय, मंगलकारी चातुर्मास हो रहा है।

श्री जैन संघ नांडोल, श्री जैन सोश्यल ग्रुप नाड़ोल (मुंबई)के तत्वावधान में तीन दिवसीय महोत्सव में  24 जुलाई को होगा।28 जुलाई को भव्य गुरु भक्ति व 29 जुलाई को गुरु पुर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा।संघ अध्यक्ष राजेंद्र मरलेचा ने लोगो से दर्शन वंदन का लाभ लेने की विनंती की हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

देशभर में गच्छाधिपति के चातुर्मास