निशुल्क चिकित्सा शिविर व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर संपन्न
75 से ज्यादा लाभान्वित - 09 मोतियाबिंद ऑपरेशन
भायंदर :- सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), के तत्वावधान में दृष्टि 'वीजन फ़ॉर ऑल'के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल द्वारा नेत्र जांच व डॉक्टरों की सलाह पर जरूरतमंदों का निशुल्क मोतिया बिंदु ऑपरेशन किया गया। साथ ही साथ कस्तूरी हॉस्पिटल, द्वारा डायबिटीज,ब्लड प्रेशर, तथा खुशी डेंटल द्वारा दांतों की जांच की गई।
फोरम की निर्मला माखीजा व अतुल गोयल ने बताया की भायंदर (वेस्ट) स्थित संगीता कॉम्पलेक्स में शिविर में 75 से ज्यादा मरीज लाभान्वित हुए व 09 लोगों का मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किया गया।20 लोगों के थायरॉइड की जांच की गई।
शिविर में डॉ प्रदीप दास,डॉ प्रमोद शर्मा,अमोल पाटिल, रासिका पवार, राहुल राय,अनिकेत देवरुखकर, आनंद राव जगताप,विनोद पवार, स्वाति चौधरी, ने सेवाएं दी।शिविर का अतिथि रमेश बंबोरी व रेलवे एसोसिएशन के कमलेश शाह थे।इस अवसर पर कमलेश शाह,हरीश अण्णा, नंदा जानी आदि उपस्थित थे।
फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन ने आभार व्यक्त किया व बताया कि सहयोगी परिवार में रमेश मोहनराजजी बंबोरी (सादड़ी), सोहनराजजी भीकमचंदजी परमार (पुना -सेवाड़ी),शताब्दी गौरव,अ. सौ कविता ज्ञानचंद मेहता (घाणेराव),राणकपुर फाउंडेशन (सादड़ी), गुरुभक्त परिवार (हस्ते :- पंकज शाह), सपना राकेश चोपड़ा (सांडेराव),रचना अमित परमार (सेवाड़ी), अरविंद जैन (बॉम्बे स्टील),निर्मला माखीजा (भायंदर), राजेंद्र मित्तल, श्यामसुंदर अग्रवाल,थॉमस गोम्स, लायंस क्लब ऑफ मुंबई महानगर,सूरज योगेंद्र नांदोला, संतोष अतुल गोयल,स्व.राजेन्द्र केसरीमल जैन (सांडेराव) हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें