निपुणरत्न विजययजी का चातुर्मास भायंदर में

26 जुलाई को भव्य प्रवेश

 


भायंदर :-
पुण्यसम्राट गुरुदेव श्री विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य व गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा व आचार्य श्री जयरत्नसूरीश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती समता गुणरसिक,प्रखर प्रवचनकार मुनिराज श्री निपुणरत्न विजयजी म.सा. आदि ठाणा का चातुर्मास भायंदर में हो रहा हैं।यह पहला चातुर्मास होने से संघ में जबरदस्त उत्साह है।

श्री थराद त्रिस्तुतिक जैन संघ-मुंबई द्वारा आयोजित मग्गदयाणं चातुर्मास मंगल प्रवेश 26 जुलाई,रविवार को होगा। प्रवेश शोभायात्रा 52 जिनालय से प्रातः 8:30 बजे प्रारंभ होगी,जो नवकार पार्श्वनाथ जिनालय-गुरुमंदिर दर्शन करते हुए चातुर्मास स्थल नूतन थराद भवन जयन्तगिरि पहुंचेगाी व अग्रवाल ग्राउंड में धर्मसभा होगी जहाँ पूज्य श्री का प्रवचन एवं चातुर्मास में होने वाली अनुष्ठानों की घोषणा होगी।बड़ी संख्या में जापानी गुरु भक्त उपस्थित रहेंगे।ज्ञात हो मुनि श्री के 25 वर्षीय संयम जीवन का यह द्वितीय स्वतंत्र चातुर्मास है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

देशभर में गच्छाधिपति के चातुर्मास

जापानियों ने श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मन्दिर के दर्शन किये