भुवनहर्ष विजययजी का पालीताणा तीर्थ में
श्रद्धालुओं से चातुर्मास स्वद्रव्य के साथ करने की अपील।
पालीताणा :- पूज्य शासन सम्राट आचार्य भगवंत श्री नेमी सूरीश्वरजी म.सा.समुदाय के व नवग्रह आराधना धाम गोधरा के प्रेरक विद्वान, वक्ता पूज्य मुनिश्री भुवनहर्ष विजयजी म.सा का चातुर्मास पालीताणा तीर्थ पर होने जा रहा है।यह उनका तीर्थ पर प्रथम चातुर्मास हैं।
स्वार्थ सिद्ध चातुर्मास समिति के तत्वावधान में रविवार,19 जुलाई को केसरिया नगर धर्मशाला में मुनि श्री पुनितधर्म विजयजी म.सा.का भी प्रवेश होगा।श्रद्धालुओं से चातुर्मास स्वद्रव्य के साथ मनाने का आह्वान किया गया है। प्रतिदिन सुबह संगीत, संध्या भक्ति के साथ स्नात्र पूजा होगी। 45 आगम ग्रंथों पर हृदयस्पर्शी व्याख्यान दिये जायेंगे। विशेष दिनों और प्रत्येक रविवार को भक्ति अनुष्ठान आयोजित किये जायेंगे। जिसमें नवकार मंत्र का टीका जाप, शत्रुंजय की भावयात्रा, भक्तामर महापूजन, 99 प्रकारी पूजा, शक्तव अभिषेक, गुरु गौतम भक्ति गाथा, परिणी देवी एवं वीर विजयजी म.सा. का एकांकी प्रदर्शन, महापूजा आदि प्रतिदिन प्रभावना न करके टोकन देकर सामूहिक जाप आदि कार्यक्रम किया जायेगा।
इसके अलावा मुनिश्री द्वारा लिखित पुस्तक "45 आगमो के प्रवचन" पर आधारित एक ओपन बुक परीक्षा भी आयोजित की जाएगी। साथ ही साथ साध्वीजी भगवंत बहनों को आराधना कराएंगी।दर्शन वंदन का लाभ ले।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें