गच्छाधिपति आचार्य श्री मुक्तिप्रभ सूरीश्वरजी का चातुर्मास अंधेरी में
19 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश
मुंबई :- श्री शंखेश्वरपुरम् तीर्थ संस्थापक परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री मुक्तिप्रभ सूरीश्वरजी म.सा. व बंगालकेशरी आचार्य श्री डॉ. विनीतप्रभ सूरीश्वरजी म.सा.आदि ठाणा का वर्ष 2026 का चातुर्मास मुंबई के उपनगर अंधेरी में हो रहा है।
श्री चंद्रप्रभस्वामी जैन तपागच्छ श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के तत्वावधान में रविवार19 जुलाई को गच्छाधिपति के साथ मुनिराज श्री गुणयश मुनिजी म.सा.,मुनिराज अर्हम प्रभ म. सा.,प्रवचनकार श्री हितप्रभ मुनीजी म. सा.के अलावा श्रमणी वृंद साध्वी श्री जिनरत्ना श्रीजी म.सा., साध्वी श्री धर्मरत्ना श्रीजी म.सा.के साथ जगत्पूज्य श्री मोहनलाल जी महाराज साहब के समुदाय वर्तिनी, साध्वी श्री जिनरत्ना श्रीजी म. सा. साध्वी श्री धर्मरत्ना श्रीजी म. सा.साध्वी श्री अमीरत्ना श्रीजी म. सा., साध्वी श्री ऋषभरत्ना श्रीजी म. सा.,साध्वी श्री श्रुतरत्ना श्रीजी म. सा., साध्वी श्री तीर्थरत्नाश्रीजी म. सा.आदि श्रमणी वृंद का भी प्रवेश होगा।
संघ ने विनंती की है कि इस आराधना का उत्सव, अपरिमित आनंद का साक्षी बने ताकि यह मंगल - शुभ ऐतिहासिक और स्वर्णिम बने ।श्री चंद्रप्रभस्वामी जैन तपागच्छ श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ ने गुरु भगवंतों के दर्शन वंदन का लाभ लेने की विनंती की हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें