गच्छाधिपति अभयदेव सूरीश्वरजी का चातुर्मास राधनपुर में
20 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश
दीपक जैन
राधनपुर :- तपागच्छ प्रवर समिति के कार्यकारी, महामांगलिक प्रदाता,परम पूज्य गच्छाधिपति (डहेलावाला)आचार्य श्री विजय अभयदेव सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा का चातुर्मास गुजरात के राधनपुर शहर में हो रहा हैं।
श्री राधनपुर जैन संघ के तत्वावधान में 20 जुलाई को सुबह 8.30 बजे गच्छाधिपति के साथ यशपादराज आचार्य पीयूष भद्र विजययजी म.सा.,गुरु कृपा प्राप्त ,कार्यकुशल आचार्य श्री विजय मोक्षरत्न सूरीश्वरजी म.सा.आदि ठाणा का भव्य प्रवेश होगा।साथ ही गणिवर्य श्री देवर्षिरत्न विजयजी म.सा. आदि ठाणा-13 का प्रवेश हैं।
इसके साथ ही साध्वी श्री सद्गुणा श्रीजी म.सा.आदि ठाणा 6,साध्वी श्री मृगलोचना श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 8, साध्वी श्री गुणपूर्णा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 12,साध्वी श्री शरदपूर्णा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 7,साध्वी श्री प्रियरत्न श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 3, साध्वी श्री कैवल्यरेखा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 4,,साध्वी श्री जिनरक्षिता श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 1,साध्वी श्री मनपूर्णा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 3 के साथ परम पूज्य आचार्य श्री विजय नीति सूरीश्वरजी महाराज समुदाय की साध्वी श्री निरुपम श्रीजी म.सा.आदि ठाणा 27 का भी प्रवेश होगा।संगीत की रमझट अंकुर शाह जमायेंगे
निमंत्रक: श्री राधनपुर जैन संघ, ता. राधनपुर, जिला. पाटन हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें