प्रभाकर सूरीश्वरजी म.सा. का चातुर्मास प्रार्थना समाज में
चातुर्मास प्रवेशोत्सव 16 जुलाई को
मुंबई :- जिन शासन रत्न परम पूज्य आचार्य विजय श्री दक्ष सुरीश्वरजी म.सा.के कृपापात्र समकित सम्राट, प्रसिद्ध प्रवचनकार, ज्योतिष विशारद, परम पूज्य आचार्य श्री विजय प्रभाकर सूरीश्वरजी महाराज साहेब वर्ष 2026 का चातुर्मास मुंबई के प्रार्थना समाज में होगा।
शेठ वाडीलाल साराभाई देरासरजी ट्रस्ट/संघ के तत्वावधान में चातुर्मास प्रवेश 16 जुलाई को श्री चंद्रप्रभ स्वामी जैन मंदिर में होगा।आचार्य श्री के साथ के साथ मुनिराज महापद्म विजयजी म.सा.,मुनिराज श्रीपद्म विजयजी म.सा.आदि ठाणा के अलावा महिलाओं को आराधना करने हेतु साध्वी श्री तत्वदर्शना श्रीजी म. आदि ठाणा-7 का भी प्रवेश होगा। चातुर्मास प्रवेशोत्सव को लेकर संघ में जबरदस्त उत्साह है।भक्ति की रमझट राजेशभाई, करण एंड ग्रुप जमाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें