त्रिपुटी बंधु का चातुर्मास पालीताणा तीर्थ पर

27 जुलाई को होगा भव्य प्रवेश


पालीताणा :-
श्री आदिनाथ भगवान के सानिध्य में मालव भूषण परम पूज्य आचार्य श्री नवरत्न सागर सूरीश्वरजी म.सा.,वर्धमान तपोनिधि आचार्य श्री अपूर्वमंगल सूरीश्वरजी व स्वाध्याय रसिक श्री अमररत्नजी के दिव्य आशीष से श्री नर-अपूर्व - अमर कृपापात्र मुनिराज श्री आगमरत्न सागरजी, प्रशमसागरजी व प्रखर प्रवचनकार वज्ररत्न सागरजी म.सा.का चातुर्मास अनंत सिद्धों की पावन भूमि पालीताणा तीर्थ पर हो रहा है।

 चंद्र हंसा चातुर्मास में गुरुभगवंतों का पालिताणा महातीर्थ में ऐतिहासिक प्रवेश 27 जुलाई को देशभर के भक्तों की उपस्थिति में होगा।वज्ररत्न सागरजी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक एव पुण्यदायक प्रवेश होगा अतः इस मंगल क्षण के साक्षी बनें और धर्मलाभ प्राप्त करें।महिलाओं को आराधना कराने हेतु साध्वी श्री गुणज्ञा श्री जी म.सा. की शिष्या साध्वी श्री सुरेखा श्री जी म. सा. आदि ठाणा का भी प्रवेश होगा।चातुर्मास को लेकर सभी मे बहुत उत्साह हैं।चातुर्मास लाभार्थी परिवार हंसाबेन चंद्रकांत भाई चौकसी सेजलबेन जिनेश भाई चौकसी परिवार,अंधेरी (वेस्ट,)) हैं।

चातुर्मास स्थल ;- जवरलक्षा धाम,तलेटी रोड, पालिताणा 364270



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

देशभर में गच्छाधिपति के चातुर्मास