नित्यानंद सूरीश्वरजी के जन्मोत्सव पर निशुल्क चिकित्सा शिविर 2 अगस्त को
युथ फोरम व श्री नवकार भक्ति ट्रस्ट का आयोजन
भायंदर :- परम पूज्य पंजाब केसरी आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरीश्वरजी म.सा.के के 69 वे जन्मोत्सव सामाजिक सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम), व श्री नवकार भक्ति ट्रस्ट के तत्वावधान में मुनिराज मोक्षानंदजी म.सा.के प्रेरणा से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया हैं।
फोरम के महासचिव अतुल गोयल व ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक काग्रेचा ने बताया की शिविर श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर में चातुर्मास हेतु बिराजमान साध्वी श्री सोम्यकला श्रीजी के निश्रा में सुबह 10 से दोपहर 01 बजे तक भायंदर (वेस्ट) स्थित श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ जैन मंदिर, राम मंदिर रोड पर होगा।
भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की और से मोतियाबिंद ऑपरेशन निशुल्क किये जायेंगे। शिविर में नेत्र जांच, डायबिटीज, ECG, थाइरोइड, ब्लड प्रेशर,थाइरोइड, दांतो की जांच की जाएगी व ड शिविर में डीके फाउंडेशन, कस्तूरी हॉस्पिटल व खुशी डेंटल केअर सेवाएं देगा।शिविर में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ राजीव अग्रवाल, स्त्रीरोग विशेषज्ञ राखी अग्रवाल,डॉ राजेश यादव, हड्डियों के डॉ रोहित गर्ग उपस्थित रहेंगे
फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन व संजय राठौड़,महावीर दुग्गड़, भावेश जैन,मेहुल जैन आदि ने लोगों से लाभ लेने की अपील की हैं।अधिक जानकारी के लिए राहुल यादव 9004242210 पर संपर्क करें।शताब्दी गौरव मीडिया पार्टनर हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें