जैन संत मुनि श्री 108 सुयस सागर मुनीराज के सानिध्य में चातुर्मास का ध्वजारोहण
मंगल कलश की स्थापना
झुमरीतिलैया :- शहर में स्थित जैन मंदिर में वीर शासन जयंती एवं ध्वजारोहण का कार्यक्रम बड़े ही भव्य रूप से जैन संत मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।
विरागोदय वर्षा योग 2026 के तहत आयोजित कार्यक्रम मेंसर्वप्रथम विशाल शोभा यात्रा बैंड बाजे घोड़ा गाड़ी बग्गी के द्वारा निकाली गई महिलाएं अपने माथे पर मंगल कलश जैन ध्वज लेकर नगर यात्रा में शामिल हुई।प्रतिष्ठाचार्य संजय भैया मुक्तगिरि एवं स्थानीय पंडित अभिषेक जैन शास्त्री के द्वारा ध्वजारोहण की विधि विधान से पूजा कराई गई।इस अवसर पर धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री108 सुयश सागरजी ने अपने अमृतमय प्रवचन में कहा कि हमें भगवान महावीर का दिव्य संदेश जियो और जीने दो के सिद्धांत से आगे बढ़ना है। उनका मूल सिद्धांत सत्य अहिंसा ही पूरे विश्व को शांति अमन चैन के मार्ग पर ले जा सकता है।मुनि श्री 108 कौशल्य सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है गुरु ही सच्चे मार्ग के प्रकाशक हैं
कोलकाता के सर्वेश दिनेश अखिलेश जैन पाटनी परिवार के द्वारा ध्वजारोहण एवं मंच उद्घाटन किया गया अखंड दीपक रतन मनी देवी सुरेंद्र जैन गुवाहाटी परिवार के द्वारा प्रज्वलित किया गया विरागोदय वर्षा योग कलश सौरभ सुधा जैन पाटौदी परिवार हजारीबाग, सम्यक दर्शन कलश बीना देवी गौरव कुमार जैन परिवार भाटापारा छत्तीसगढ़, सम्यक ज्ञान कलश सुयश एग्रो फार्म मनी भक्त परिवार तामसा,महाराष्ट्र परिवार, सम्यक चारित्र कलश राज जैन काला आतिश जैन काला परिवार तामसा महाराष्ट्र, विशुद्ध कलश सुशील जैन पाटनी हजारीबाग परिवार के द्वारा मंदिर में स्थापित किया गया
जैन समाज के पदाधिकारी उप मंत्री नरेंद्र जैन झाझरी, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन काला, सहमंत्री राज जैन छाबड़ा ने कार्यक्रम के लिए वर्षा योग कमेटी के सभी संयोजक सहसंयोजक की प्रशंसा की और कहा कि उनका योगदान सराहनीय है।विरागोदय वर्षा योग 2026 के संयोजक शैलेश छाबड़ा, रौनक जैन, कासलीवाल सिद्धांत जैन सेठी ने मंच संचालन किया।यह जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन अजमेरा, नवीन जैन ने दी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें