सीए दीप्ति जैन को स्टार वुमन ऑफ WIRC पुरस्कार

महिला दिवस के उपलक्ष्य में हुआ सम्मान


मुंबई :-
हाल ही में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जानी मानी सीए दीप्ति जैन को स्टार वुमन ऑफ WIRC पुरस्कार से सम्मानित किया गया।यह पुरस्कार उन्हें इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट के तहत कार्यरत डब्ल्यू आय आर सी (WIRC) ने दिया।
पुरस्कार उन्हें मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया।जैन ने पुरस्कार मिलने पर कहा कि जैसा कि "रोम एक दिन में नहीं बनाया गया था"।उन्होंने कहा कि वास्तविक जीवन में भी यही सच है।जैन ने कहा कि यह कड़ी मेहनत, समर्पण, अनकहे संघर्षों, आंसुओं, पसीने, बदलाव लाने के उद्देश्य, सेवा करने, अपने परिवार, दोस्तों और जुड़े सभी लोगों से जो कुछ मिला है उसे वापस लौटाने, कभी हार न मानने का उत्साह, सकारात्मक रहकर मजबूत बने रहने का वर्ष हैं।उन्होंने कहा कि कठिन समय से उबरने का कोई रास्ता न होने पर भी कभी निराश न होना।

अच्छा काम जारी रखने, पेशे की सेवा करने, अधिकतम लोगों की मदद करने और हर किसी तक सकारात्मकता फैलाने के लिए भावनाओं और दृढ़ संकल्प के महासागर के साथ.. यहां मैं इस मान्यता को स्वीकार करटी हूं।इस पुरस्कार के लिए उन्होंने WIRC की जूरी, अध्यक्ष अंकित राठी, प्रबंध समिति और WIRC का आभार माना है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम