भारतीय संस्कृति के अनुरूप मध्यप्रदेश को विकसित करें :- विशुद्ध सागरजी

राज्य की खुशहाली हेतु आचार्य विशुद्ध सागरजी से सी एम ने लिया आशीर्वाद।


इंदौर :-
श्री सुमति धाम पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, इंदौर में चल रहे भव्य आयोजन में अध्यात्म योगी आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया व संपूर्ण मध्य प्रदेश शासन की ओर से नमोस्तु निवेदित करते हुए जनता की खुशहाली की कामना की।

गोधा एस्टेट में चल रहे महोत्सव में धर्मसभा को संबोधित करते हुए श्रमणाचार्य,शताब्दी देशनाकार गुरुदेव ने अपने आशीर्वचन में कहा कि अहिंसा परमो धर्म व भारतीय संस्कृति के अनुरूप मध्य प्रदेश को विकसित करना चाहिए।गुरुदेव ने उन्हे सत्यार्थ बोध ग्रंथ व सत साहित्य भेंट किया।इस अवसर पर यादव ने वस्तुत्व महाकाव्य का विमोचन सी एम ने किया।

आचार्य श्री द्वारा 1200 पृष्ठ में लिखित वस्तुत्व महाकाव्य का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मध्य प्रदेश का गौरव है कि ऐसे महान आचार्य श्री की जन्म भूमि मध्य प्रदेश में हैं। महोत्सव के प्रमुख व सौधर्म इंद्र मनीष सपना गोधा ने मुख्यमंत्री का सम्मान करते हुए उन्हें सुमति धाम में निर्मित मंदिर की प्रतिकृति भेंट की । कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ,केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, इंदौर के सभी विधायक भी उपस्थित थे।


उल्लेखनीय है कि जैन इतिहास का ऐतिहासिक पंच कल्याणक महोत्सव सुमति धाम में 6 से 11 मार्च 2024 तक आयोजित किया गया है। जिसमें किसी भी प्रकार का चंदा ,बोली आदि दान नहीं लिया जा रहा है। संपूर्ण पंच कल्याणक महोत्सव डिजिटल हैं। जिसमें 5100से अधिक इंद्र इंद्राणी व हजारों की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हो रहे है।इस अनूठे पंच कल्याणक महोत्सव की चर्चा सम्पूर्ण विश्व के जैन समाज में हो रही है।महोत्सव की शानदार व्यवस्था गोधा परिवार सुमति धाम की ओर से की जा रही हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम