लोगों को एकजुट करती है होली-महेश अग्रवाल

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने किया होली उत्सव का आयोजन।


ठाणे
:- अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की ठाणे शाखा द्वारा अच्छाई की बुराई पर जीत के प्रतीक पर्व होली पर घोड़बंदर रोड स्थित विंटेज होटल (एंब्रूसिया) में सार्वजनिक रंगोत्सव मनाया गया।संस्था के चेयरमैन महेश बंसीधर अग्रवाल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र अग्रवाल,मुंबई महानगर के अध्यक्ष शिवकान्त खेतान,सुरेंद्र रुईया,विशाल अग्रवाल,सुरेश पहाड़िया,सुभाष अग्रवाल,नितिन बजारी सहित सभी पदाधिकारी इस उत्सव मैं उपस्थित थे।

होली उत्सव में सभी अग्रवाल सपरिवार बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने इस अवसर पर रंग फूलों की रिमझिम होली का आनंद तो लिया ही रैन डांस, सेल्फी पाइंट गेम्स, लाइव डांस का भी लुत्फ लिया। सबका अनुभव खूब आनंददायी रहा। उन्होंने माना इस यूनिक आयोजन ने न सिर्फ सभी को रंगों के जरिए बल्कि सामाजिक, आर्थिक, उम्र के स्तर पर भी एक मंच पर लाकर अनेकता में एकता की अद्भुत मिसाल पेश कर दी है। आयोजन में आधुनिकता में भी परंपराओं को संजोए रखने की झलक स्पष्ट दिखी।यह जानकारी संस्था की सचिव सुमन अग्रवाल ने दी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम