भायंदर के प्राचीन श्री नर्मदेश्वर शिव मंदिर में महाशिवरात्री महोत्सव

8 मार्च को अनेक कार्यक्रमों का आयोजन


भायंदर :-
प्रति वर्ष की भाति इस वर्ष भी राव तालाब के पास स्थित,भायंदर (पश्चिम)के प्राचीन श्री नर्मदेश्वर शंकर मंदिर में महाशिवरात्री महोत्सव का आयोजन किया गया है।

मंदिर के पुजारी किशोर शर्मा ने बताया कि शुक्रवार  08 मार्च को इस पावन पर्व पर भगवान शिवजी का होमात्मक लघुरुद्र यज्ञ, रुद्राभिषेक, पालखी शोभा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं।उन्होंने बताया कि देवस्थापना पुजन सुबह 10 बजे से,होमात्मक लघुरुद्र यज्ञ दोपहर 1बजे से,रुद्रमिषेक दोपहर 1.30 से 4.30 बजे तक,यज्ञ पुर्णाहुती एवं आरती शाम 5 बजे तथा पालखी व शोभा यात्रा शाम 7 बजे होगी।इस अवसर पर महाप्रसाद (भंडारा) शाम 7.30 बजे से होगा।

समाजसेवी जयकिशन सोमानी ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि वे पालखी शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पधारे व कार्यक्रम में तन मन धन से सहयोग करे।जो भक्त सहयोग करना चाहते हैं वे मंदिर के पुजारी से संपर्क करे।अधिक जानकारी के लिए किशोर ग. शर्मा 9869477015 से संपर्क करें। मंदिर दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक भक्तों के दर्शन हेतु बंद रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम