किसानों के लिए ऍग्रीकल्चर नॉलेज हब शुरू करेगा आर एम डी फाऊंडेशन :- शोभाताई आर धारीवाल

एक करोड़ रुपए का निधि होगा


पुना:-
किसान ग्रामीण व्यवस्था का व कृषि समाज रचना का अभिन्न अंग है।किसान दिन-रात मेहनत करके अनाज की खेती करता है। जैसे ही किसान खेतों में काम करने पर ही  अर्थ व्यवस्था के पहिये चलते हैं, क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था भी कृषि उद्योग से जुड़ी हुई है। किसान की आजीविका फसल की पैदावार पर निर्भर करती है। हालाँकि, इसके बावजूद, किसानों को अक्सर इस बारे में उचित मार्गदर्शन का अभाव होता है कि कौन से नए बीज चुनें, किस आधुनिक तरीके से खेती कैसे करें, कृषि उपज का उचित बाजार मूल्य कैसे प्राप्त करें, कृषि में  चुनौतियाँ क्या हैं और क्या समाधान होना चाहिए आदि पर उचित मार्गदर्शन नहीं मिलता हैं।

इस मामले को ध्यान में रखते हुए, किसानों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार प्रशिक्षण देने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, सोलापुर जिले में स्थित नीमगांव के माढ़ा तालुका में किसानों के ग्रामीण क्षेत्र में कृषि ज्ञान केंद्र स्थापित करने की घोषणा फाउंडेशन की उपाध्यक्ष शोभाताई आर धारीवाल ने की।वे मानिकचंद स्काईवन कल्याणी नगर, पुना में माढा वेलफेयर फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन के दौरानबोल रही थी।

 


फाउंडेशन की अध्यक्ष जान्हवी धारीवाल बालन ने बताया कि 1 करोड़ रुपये के फंड से स्थापित होने वाला कृषि ज्ञान हब एक ही समय में 800 से 1000 किसानों के लिए प्रशिक्षण, व्याख्यान, आवास और शाकाहारी भोजन प्रदान करेगा, और यह परियोजना मार्च 2024 तक पूरी हो जाएगी।इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम