पुणे व्यापारी महासंघ ने किया लॉकडाउन का तीव्र विरोध
आदेश वापस नहीं लिया तो दुकाने खोले
पुना :- फेडरेशन ऑफ़ ट्रेड एसोसिएशन ऑफ़ पुणे (पुणे व्यापारी महासंघ ) ने महाराष्ट्र सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन का तीव्र विरोध किया हैं. महासंघ के अध्यक्ष फतेचंद रांका ने कहा की महासंघ लॉकडाउन हटाने के लिए आंदोलन करेगा जिसकी शुरुवात गुरुवार को सुबह 11 बजे से होगा.
श्री रांका ने कहा की सरकार ने शुक्रवार सुबह 9 बजे तक अगर राज्य सरकार व पुणे महानगरपालिका ने आदेश वापस नहीं लिया तो पुणे के व्यापारी सुबह १० से शाम 6 बजे तक अपनी दुकाने खोले. उन्होंने कहा शनिवार,रविवार को दुकानें बंद रखेंगे. उन्होंने आंदोलन के समय सभी सरकारी नियमों का पालन करने का तथा काली रिबन बांधने का आवाहन किया.
राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में कहा की पूना शहर में 40 हजार से ज्यादा व्यापारी हैं. लगभग तीन लाख कर्मचारी के परिवार इन पर निर्भर हैं. शहर की 20 लाख से अधिक जनता इस लॉकडाउन का विरोध करती हैं. जनता की सुविधा चिंता किये बिना निर्णय लिया गया हैं. 2020 के लॉकडाउन के कारण व्यापारियों की आर्थिक स्थिति पहले ही बिगड़ गयी हैं. व्यापार पहले ही तीस से 40 प्रतिशत कम हैं. अभी भी कई व्यापारी अपने दुकान और घर का किराया नहीं चूका पाएं हैं. उन्होंने कहा की आश्चर्य इस बात का हैं की व्यापारियों की दुकाने बंद करने का आदेश निकाला हैं ,जबकि व्यापर धीरे धीरे रफ़्तार पकड़ रहा था.
उन्होंने कहा कि सरकार ने अनेक व्यापार को अति आवश्यक सेवाओं में बताकर बाकी की दुकानों को 30 अप्रेल 2021 तक बंद रखने को कहा हैं. उन्होंने कहा की बंद करने का आदेश कोरोना से मरने से भी भी ज्यादा भयानक हैं. इसके अलावा उन्होंने उन्होंने अनेक मुद्दों के बारे में बताया हैं. उन्होंने आदेश को तुरंत वापस लेकर दुकाने शुरू करने देने की मांग की मांग की हैं,व किसी भी निर्णय के पहले महासंघ को चर्चा के लिए बुलाएं . पूना शहर के सभी जनप्रतिनिधियों को दी गई हैं.

Very correct decision
जवाब देंहटाएं