कोरोना को लेकर आरपीएफ व लायंस का जागरूकता अभियान

कई संस्थाएं हुई शामिल 
विरार :-
कोरोना को लेकर भारत ही नहीं लेकिन पूरा विश्व चिंतित हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ),लायंस क्लब ऑफ़ वसई,समर्पण,स्वराज्य शक्ति संगठन के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया व सरकारी नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की. 
विरार रेलवे स्टेशन के पुलिस निरीक्षक विनीतकुमार ने यात्रियों से निवेदन किया की कोरोना चेन को तोड़ने के लिए वे किसी भी नियम में ढिलाई ना बरते. हर नियम का शक्ति से पालन करें. कार्यक्रम के संयोजक लायन डॉ अनिरुद्ध चव्हाण ने कहा निश्चित यह सभी के लिए कठिन समय हैं,परन्तु जान हैं तो जहांन हैं.सरकार की और से जारी गाइडलाइन को फोलो करें. डरने से ज्यादा सावधानी की जरुरत हैं. 
इस अवसर पर आरपीएफ के खेमानन्द बेलवाल के अलावा लायन भावेश धनेचा,लायन टेली लीलाधर,हिरेन वीरा,विपुल शेठ,विमल वीरा,सागर देशमुख,मनोज तांबे आदि उपस्थित थे.     

हर स्टेशन पर हो ऐसे कार्यक्रम 
युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन ने कहा की आरपीएफ व रेल प्रशासन को इस तरह के कार्यक्रम सभी स्टेशनों पर करने चाहिए और यात्रियों को नियमों के प्रति जागरूक करना चाहिए.  


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

सभी जीवों का मंगल व विश्व मे शांति हो