दो शिफ्ट में शुरू हो वेक्सिनेशन :- रोहिदास पाटिल

नियमों का लोग पालन करें 

भायंदर :- 
राज्य सहित में मीरा भयंदर में कोरोना मामलों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है.मीरा भयंदर शहर में पिछले चार दिनों में 500 से अधिक रोगियों की वृद्धि देखी गई है। सरकार और महानगरपालिका 45 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को जल्द से जल्द टीकाकरण करने कीअपील की हैं.वेक्सिनेशन के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर भीड़ बढ़ते जा रही हैं.

भाजपा के नेता व मीरा-भायंदर मनपा के वरिष्ठ नगरसेवक रोहिदास पाटिल ने आयुक्त दिलीप ढोले को पत्र लिखकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 7 से शाम 7 बजे तक कोविड वेक्सिनेशन शुरू करने की मांग की हैं. पाटिल ने कहा कि कोरोना नियमों का पालन किए बिना नागरिक एक-दूसरे के पास खड़े रहते हैं, जिससे सोशल डिस्टेंस नहीं होती है.कई लोग मास्क पहने हुए नहीं दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा की देर शाम तक ऐसा होने से नागरिकों की भीड़ कम हो जाएगी और स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए भी टीकाकरण करना सुविधाजनक हो जाएगा.पाटिल ने लोगों से नियमों का पालन कड़ाई से करने की अपील की हैं.  


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

सभी जीवों का मंगल व विश्व मे शांति हो