दिगंबर समाज ने किया दीक्षार्थी युतिका का अभिनंदन
विश्वरत्न सगरसूरीश्वरजी देंगे 16 अप्रेल को दीक्षा
अभिषेक जैन लुहाडिया /रामगंजमंडी
श्री शांतिनाथ दिगबर जैन महिला मंडल ने संयम पथ की औऱ अग्रसर दीक्षार्थी युतिका मेहता को सम्मानित किया. ज्ञात हो युतिका कि दीक्षा तपस्वी रत्न,भोपावर तीर्थोद्धारक परम पूज्य आचार्य श्री नवरत्न सूरीश्वरजी म.सा.के शिष्य रत्न,युवाओं के प्रेरणास्रोत आचार्य श्री विश्वरत्न सगरसूरीश्वरजी म.सा.की निश्रा में संपन्न होगी.
श्री शान्तिनाथ दिगबर जैन मंदिर मे आयोजित कार्यक्रम में धर्मसभा को संबोधित करते हुए केवलचंद लुहाडिया ने कहा की जो मार्ग आपने चुना है वही मोक्षमार्ग है लेकिन इस राह पर चलना हर किसी के बस में नहीँ होता. आप सदा शासन की सेवा करते हुए मोक्षमार्ग पर अग्रसर हो यही मेरी शुभकामनाएं हैं. इस अवसर अजित सेठी ने भी अपने भाव व्यक्त किए.
समारोह को संबोधित करते हुए मण्डल की अध्यक्षा शोभना साँवला ने कहा जिस उम्र में बच्चे जमीकंद रात्रिभोजन जमीकंद आदि नही छोड़ते ऐसी उम्र में संयम मार्ग चुनना सचमुच अलोकिक है. रामगंजमंडी की बेटी युतिका इस मार्ग पर जाकर जिनशासन का नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित करवाने जा रही हैं.। विभा रावका ने बताया की युतिका 2 वषों से इस मार्ग पर चलने को अग्रसर थी लेकिन उनकी माताजी ने कहा 10 वी पास करो और वह इस मार्ग पर आरूढ़ हुई यह सचमुच बड़ी बात है.कार्यक्रम की शुरुवात साधना पहाड़िया ने मार्मिक कविता से की तो अनिता अग्रवाल के संयम जीवन पर भजन ने सभी को भाव विभोर कर दिया.आयोजन में सोनिया बागडिया व किरण सिंघल द्वारा बनाई रंगोली सभी को अपनी और आकर्षित कर रही थी. संचालन साधना पहाड़िया व सोनिया बागडिया ने किया. कार्यक्रम मे दीक्षार्थी के परिवार के सदस्यों का भी समाज द्वारा बहुमान किया गया.अभिनंदन पत्र प्रदान किया
इस अवसर पर मंडल की और से दीक्षार्थी का बहुमान कर अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया. इस अवसर पर दीक्षार्थी युतिका ने सभी को दीक्षा मे आने का निवेदन किया.अजित सेठी ने आभार प्रेषित किया
दीक्षार्थी परिवार की और से अजित मेहता व वर्षा मेहता ने भी अपने उदगार व्यक्त कर समाज का आभार व्यक्त किया.



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें