रेमडेसिविर इंजेक्शन के ज्यादा पैसे मांगे तो करो शिकायत

एफडीए की अपील, हेल्पलाइन नंबर जारी

भायंदर :- मीरा भायंदर सहित राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अभी से ही अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए कारगर रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए अधिक पैसे लिए जाने व इसके कालबाजरी की खबरें मिल रही हैं।

इसे देखते हुए एफडीए जोन २ की उपायुक्त पी पी म्हनवार ने लोगों से अपील की है कि वे इस इंजेक्शन के ओवरचार्जिंग की शिकायत करें या वीडियो बनाये और एफडीए के हेल्पलाइन नंबर 1800222365 अथवा मीरा - भायंदर क्षेत्र के औषध निरीक्षक नितिन देवरे के नंबर  9892837073 पर शिकायत करें। मुंबई सहित मीरा भायंदर में कोरोना मरीजों  की बढ़ती संख्या के बाद खाद्य व औषध प्रशासन ने भी कमर कस ली है। राज्य सरकार व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने एफडीए अधिकारियों को दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने के लिए कठोर कदम उठाने के आदेश दिए हैं। म्हानवर ने अपील की है कि अगर किसी को रेमडेसिविर इंजेक्शन या ऑक्सिजन नहीं मिल रहा है अथवा कालाबाजारी या ओवरचार्जिंग हो रही है तो वे एफडीए के उपरोक्त्त नंबरों पर शिकायत करें।

बता दे कि मीरा भायंदर महानगरपालिका क्षेत्र में फैमिलीकेयर मेडिकल, मेडीटेक हॉस्पिटल स्टोर, अक्षय मेडिकल स्टोर, व्होकहार्ड हॉस्पिटल मेडिकल स्टोर मीरारोड, तथा कस्तूरी हॉस्पिटल भायंदर पश्चिम, में कोविड मरीजों के लिए आवश्यक दवाओं का स्टॉक उपलब्ध कराया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"ॐ ह्रीं श्रीं अर्हम् नमः के सवा लाख जाप

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

सभी जीवों का मंगल व विश्व मे शांति हो