डॉ आसिफ शेख की महाराष्ट्र एनसीपी के प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ती
मनपा चुनाव से पहले माहोल एनसीपी के पक्ष में होगा
भाईंदर :- महाराष्ट्र सरकार में पुर्व राज्यमंत्री दर्जा व मीरा भाईंदर महानगरपालिका के पुर्व विरोधी पक्षनेता डॉ.आसिफ शेख की महाराष्ट्र प्रदेश राष्ट्रवादी कॅांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव पद नियुक्ती की गई है। एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष व जलसंधारण मंत्री जयंत पाटील ने आसिफ शेख की नियुक्ती की है। महाराष्ट्र के गृहनिर्माण मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने डॉ.आसिफ शेख को नियुक्ती पत्र देते हुए पार्टी संघटन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौपी है। गौरतलब है कि डॉ.आसिफ शेख पत्रकार से मिरा भाईंदर मनपा में लगातार चार बार बीस साल तक नगरसेवक,सभापती,विरोधी पक्ष नेता,एनसीपी जिलाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री तथा उत्तर पश्चिम मुंबई,धुले,जलगांव व वसई विरार में प्रदेश निरीक्षक प्रभारी के रूप में काम चुके है।महाराष्ट्र सरकार में मिनिमम वेजेस कामगार बोर्ड के चेयरमैन राज्यमंत्री दर्जा के रूप में उन्होंने कामकाज संभाला है। अपनी नियुक्ती पर एनसीपी सुप्रिमो शरद पवार,महाराष्ट्र सरकार के उपमुख्यमंत्री अजित पवार,सांसद सुप्रिया सुले,गृहनिर्माण मंत्री व ठाणे के संपर्कमंत्री जितेंद्र आव्हाड,प्रदेश के मुख्य महामंत्री शिवाजी गर्जे का आभार व्यक्त करते हुए डॉ शेख ने कहा है कि पार्टी ने उनपर विश्वास व्यक्त करते हुए जो भी जिम्मेदारी दी है उसे पुरी निष्ठा मेहनत व लगन से निभाते हुए सभी को साथ में लेकर मिरा भाईंदर में खासकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी मिरा भाईंदर महानगरपालिका चुनाव से पहले माहोल एनसीपी के पक्ष होगा और मिरा भाईंदर की जनता फिर से महाविकास आघाडी की सत्ता मनपा में लायेगी ऐसा हमें पुरा विश्वास है। यूथ फोरम के अध्यक्ष दीपक आर जैन ने उनकी नियुुक्ति पर बधाई दी है.


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें