मीरा-भायंदर पानी समस्या का हल शीघ्र
भाजपा ने भी दी थी आंदोलन की धमकी
भायंदर :- मीरा भायंदर की पानी समस्या के मुद्दे पर राज्य के उद्योगमंत्री सुभाष जी देसाई ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एक बैठक की. इस बैठक में, बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि इस संबंध में तकनीकी मुद्दों पर ध्यान देकर शीघ्र हल करने का आश्वासन दिया.
वीडियो कांफ्रेंस के बाद महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम के वरिष्ठ अधिकारी श्री अनबलगन (आईएएस ) के कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पानी के मुद्दे पर लंबी चर्चा हुई और संबंधित अधिकारियों ने अगले दो दिनों में इस मुद्दे को हल करने का वादा किया. बैठक में सांसद राजन विचारे,विधायक गीता जैन, शिवसेना जिलाध्यक्ष प्रभाकर म्हात्रे,नगरसेवक राजू भोईर,नगरसेविका नीलम ढवण , भायंदर महानगरपालिका आयुक्त दिलीप ढोले,जल आपूर्ति अभियंता दीपक खांबित , बांधकाम अभियंता सुरेश वाकोडे उपस्थित थे.
ज्ञात ही मीरा भायंदर के उपमहापौर हसमुख गहलोत ने पानी समस्या का हल नहीं होने पर 12 अप्रेल से आंदोलन की चेतावनी दी थी.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें