अनिल देशमुख का इस्तीफा मंजूर
मुंबई :- मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा की गई सिफारिश के बाद,राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे को मंजूरी दे दी है और गृह विभाग का प्रभार मंत्री,श्रम और राज्य आबकारी दिलीप वलसे पाटिल को सौंप दिया है। ज्ञात हो देशमुख पर 100 करोड़ रुपये का टारगेट देने के आरोप लगे थे. दिलीप वलसे पाटिल का उत्पादन शुल्क विभाग का अतिरिक्त कार्यभार उप मुख्यमंत्री अजित पवार तथा श्रम विभाग हसन मुश्रीफ को सौंपा हैं.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें