भायंदर में 'एक शाम संगीत के नाम'

                                                
            भायंदर। हिंदी के मूर्धन्य साहित्यकार और राष्ट्रीय हिंदी त्रैमासिक "संयोग साहित्य" शुद्ध साहित्यिक पत्रिका के संपादक पंडित मुरलीधर पाण्डेय द्वारा रचित गीत, गजल, भजन, दादरा, ठुमरी आदि रचनाओं को राग गायक डॉ. श्यामरंग शुक्ल (गोसाई घराना) व उनकी टीम सरिता त्रिपाठी, हरीश ग्वाला, शमिष्ठा बासु ने मधुर स्वर में गाया तथा लोकेशकुमार गंधर्व व मुकेश चौधरी की टीम ने अपने वादनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।यह संगीतमय कार्यक्रम भायंदर  (पूर्व) स्थित आर.एन. पी.पार्क के  साईं कुंज ग्राऊँड हॉल में संपन्न हुआ.
              कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मुम्बई विश्वविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. करुणाशंकर उपाध्याय,  कवि एवं लेखक डॉ. विनोदकुमार भल्ला, दूरदर्शन केंद्र मुम्बई के दिलीपकुमार तिवारी, हिंदी के जानेमाने साहित्यकार सत्यप्रकाश पुरोहित, लेखक एवं समीछक डॉ. सच्चिदानंद दुबे, ब्रजेश पाठक मौन फॉउन्डेशन के संस्थापक नीलेश पाठक एवं नगरसेवक हंसुकुमार पांडेय,मदन सिंह आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मुम्बई आकाशवाणी के वरिष्ठ उदघोषक राजेन्द्र त्रिपाठी ने किया। 






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम