वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग में भाईंदर के नितीन ने जीता गोल्



दीपक आर जैन 
भाईंदर। भाईंदर पश्‍चिम के मोर्वा गांव के रहनेवाले नितीन म्हात्रे ने भाईंदर का नाम एक बार फिर दुनिया में रोशन किया है। बैंकॉक (थाईलैंड) में हुई सातवीं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्टस् फेडरेशन चैंम्पियनशीप - 2015 में उसने गोल्ड मेडल हासिल किया है। यह सफलता उसे 55 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले में हासिल हुई है। पिछले साल मुंबई में हुई छठवीं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्टस् चैम्पियनशीप में उसने रजत पदक हासिल किया था। अब ओलम्पिया चैंपियनशीप में पहुंचने का उसका सपना है।
उसकी इस उपलब्धि से न सिर्फ उसकी मां पुष्पा म्हात्रे बल्कि पूरे गांव के लोग खुश हैं। 32 साल का नितीन अपनी माता-पिता की संतानों में सबसे बड़ा है। 
21 वर्ष की उम्र में उसने बॉडी बिल्डिंग शुरु की थी, 9 साल पहले उसके पिता प्रकाश म्हात्रे का निधन हो गया। पिता की मृत्यू के बाद घर चलाने की जिम्मेदारी नितीन पर आ गई। पहले उसने चश्मा का फ्रेम बनाने की छोटी सी कंपनी डाली। हालात विपरीत रहने के बावजूद भी नितीन ने हिम्मत नहीं हारी और बॉडी बिल्डिंग की प्रैक्टिस जारी रखी। अब तक वह महाराष्ट्र स्तर पर दो बार गोल्ड मेडल, 4 बार सिल्वर और 3 बार ब्रान्ज मेडल जीत चुका है। नितीन भायंदर पश्‍चिम के संतोक टाकिज के पास जिम चलाता है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम