गच्छाधिपति नित्यसेन सूरीश्वरजी का चातुर्मास पेपराल में

7 जुलाई को होगा भव्य नगर प्रवेश


पेपराल (गुजरात) :-
श्री त्रिस्तुतिक संघ नायक विश्व वंदनीय परम पूज्य आचार्य श्री राजेंद्र सूरीश्वरजी म.सा.के प्रशिष्य परम पूज्य पुण्य सम्राट, युग प्रभावकाचार्य श्री जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. के शिष्यरत्न पेपराल तीर्थ के प्रेरक,वर्तमान गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. आदि श्रमण-श्रमणी वृन्द का इस साल का चातुर्मास पेपराल तीर्थ में हो रहा हैं।

गच्छाधिपति श्री शंखेश्वर तीर्थ से 22 जून को विहार कर पाटन,डीसा,थराद होते हुए 7 जुलाई को भव्य चातुर्मास प्रवेशोत्सव होगा।चातुर्मास के आयोजक श्री जयंतसेन जैन शासन प्रभावक ट्रस्ट,पेपराल तीर्थ ने गुरु भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की विनंती की हैं।यह जानकारी मीडिया प्रभारी बृजेश बोहरा ने दी।

स्थल :- श्री जयन्तसेन जैनशासन प्रभावक ट्रस्ट- पेपराल तीर्थ,बनासकांठा,(उत्तर गुजरात)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम