विधायक गीता भरत जैन ने स्कूली छात्राओं से संवाद साधा

पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होळकर की त्रिशताब्दी जयंती पर कार्यक्रम


भायंदर :-
देश के इतिहास में नारी शक्ति की प्रतीक मानी जानेवाली पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होळकर कि 31 मई 2024 को जयंती के त्रिशताब्दी वर्ष की शुरुआत हुई। इस अवसर पर विधायक गीता भरत जैन द्वारा जे.एच. पोद्दार हाईस्कूल में शहर की स्कूली छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम किया गया। 

पोद्दार स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत अहिल्याबाई होळकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई।जैन ने सभी बालिकाओं से बातचीत कर उन्हें अहिल्याबाई के जीवन कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आज की युवा पीढ़ी की शैक्षणिक प्रगति और भविष्य के सपनों को जानकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अहिल्याबाई के जीवन कार्यों से प्रेरणा कैसे ली जाए, इस पर भी मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में  स्कूल की प्रशासनिक अधिकारी किरण सिंह आदी उपस्थित थे। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम