जिनशासन की रक्षा के लिए हम कटिबद्ध हैं :- सुनील सिंघी

अखिल भारतीय जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक महासंघ का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न


झाबुआ :- 
वो घर परिवार खुशहाल होते हैं जिनके सदस्यों में आपसी स्नेह और तालमेल बढ़िया होता है उसी प्रकार वो समाज और राष्ट्र भी खुशहाल होता है जिसके नागरिक समर्पित भाव से अपना कर्तव्य निभाते हुए संघ समाज की सेवा करते है। हमें गर्व है कि परमात्मा की कृपा, गुरू भगवंतों के आशीष और देश के हजारों समर्पित युवाओं के मजबूत संगठन के रूप में युवक महासंघ राष्ट्र सेवा के साथ समाज सेवा के कार्य कर रहा है। युवक महासंघ जिनशासन की सेवा के साथ मानव कल्याण के लिए भी विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। 

उपरोक्त विचार अखिल भारतीय जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक महासंघ के राष्ट्रीय अधिवेशन नागेश्वर पार्श्वनाथ महातीर्थ पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व अंतरराष्ट्रीय चेयरमेन जैन अल्पसंख्यक आयोग के प्रथम सदस्य सुनील सिंघी ने व्यक्त किये।सम्मेलन में देशभर के1200 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल हुए।सिंघी ने कहा कि मानव सेवा, तीर्थ रक्षा, जीव दया, संगठन विस्तार, साधु-साध्वी भगवंतों की विहार सेवा सहित संघ व समाज सेवा के समस्त कार्य महासंघ द्वारा संचालित किए जाते हैं।सिंघी ने कहा कि तीर्थ निर्माण का सौभाग्य तो मुझे नहीं मिल सका पर देश के एक भी तीर्थ स्थल पर कभी आंच नहीं आने दी जाएगी। पावन भूमि सम्मेद शिखरजी तथा तीर्थ पद्मपुराजी (राजस्थान) के मामलों के सकारात्मक हल के लिए किए गए सफल प्रयासों के पीछे युवक महासंघ की ताकत ही काम कर रही थी जो आगे भी तीर्थ रक्षा के लिए करती रहेगी। 

आयोजन में स्वागत भाषण देते हुए मध्य प्रदेश इकाई अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा जिन शासन के सेवा में निरंतर कार्य करते हुवे दादा आदिनाथ जन्म कल्याणक, शासन स्थापना दिवस पर मध्यप्रदेश में एक साथ 72 इकाइयों द्वारा 7200 पौधे लगाकर पौधे बड़े करने का संकल्प लिया।इसी के साथ झाबुआ मध्यप्रदेश के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह का एतिहासिक कार्यक्रम के साथ मध्यप्रदेश की अनेक इकाइयों द्वारा मानव सेवा और गो सेवा के कार्य निरंतर किए जा रहे है,जिसमे शाजापुर व मंदसौर रामपुरा इकाई के सर्वश्रेष्ठ कार्य शामिल है। 

दादा आदिनाथ जन्म कल्याणक कार्यक्रम सभी इकाइयों में मनाया गया जिसमें रतलाम, भानपुरा, मंदसौर, शाजापुर इकाई को श्रेष्ठ कार्यक्रम के लिए सम्मानित किया गया।दसेड़ा ने मध्यप्रदेश इकाई कि ओर से देश में साधु साध्वी भगवंतों के पैदल विहार के समय पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का प्रस्ताव पारित करते हुए उसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजने का निर्णय लिया गया जिसकी प्रति सिंघीजी को सौंपी गई। दसेड़ा ने राष्ट्रीय इकाई द्वारा मध्यप्रदेश इकाई को सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिया महाराज कुमारपाल अवार्ड से सम्मानित किये जाने पर इसे मध्यप्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित किया।

मध्यप्रदेश में 18 नवीन इकाई अध्यक्ष महिदपुर सिटी शैलेश कोचर, झारड़ा प्रकाश जैन, चोमेला पारस जैन, नागदा कुशल भंडारी, इंदौख लोकेश जैन, रूणिजा सुभाष जैन, उन्हेल पारस जैन, बेटमा महेंद्र जैन मोहन, बड़ोदिया मुकेश जैन, मक्सी गौरव सालेचा, अकोदिया मंडी नरेंद्र मेहता, रियामन संदीप जैन, बेरछा राजेंद्र जैन, सीहोर कपिल जैन, काला पीपल संतोष सुराना व लोकेश जैन को मनोनीत किया गया।राष्ट्रीय अधिवेशन में महामंत्री सुनील गांग ने राष्ट्रीय इकाई का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेश भाई शाह पूना, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष गोतम भाई चेन्नई, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद बरबोटा, राष्ट्रीय पधाधिकारी संजय जैन,जैन मोटर्स उज्जैन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री विकास जैन जालोर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निलेश सुराना, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजेश कोठारी, राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र इकाई अध्यक्ष रंजित अवाड, भद्रेश शाह, अचल शाह, झाबुआ इकाई से मुकेश जैन नाकोड़ा, राजेश जैन, मनीष कुमठ, अजित जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजस्थान महेश पलीवाल, प्रवक्ता अभय जैन भयाजी उज्जैन, महामंत्री प्रसन्न जैन ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में संजय छाजेड इंदौर का जैन सोशल ग्रुप का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सुनील पटवा इंदौर, प्रमोद जैन उन्हेल व पवन नाहर थांदला के वर्षीतप तपस्या होने पर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के शुरुवात में दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीतकार दीपक करनपुरिया द्वारा मंगलाचरण किया। अतिथियों का स्वागत दिलीप सकलेचा नलखेड़ा, प्रकाश गांधी उज्जैन, सपन जैन, मंगल नाहर शाजापुर, विजय बोहरा खंडवा, सुनील पटवा इंदौर, रितेश खाबिया उज्जैन, हिम्मत डांगी मंदसौर, मनोज जैन मनोकामना, झाबूआ, निलेश सुराना विनोद मेहता जावरा, अनिल देसरला,राहुल रांका आलोट, हार्दिक मेहता, राजेंद्र दरडा रतलाम, संदीप भंडारी महिदपुर रोड, प्रवीण डूंगरवाल नयागांव ने किया।

प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा ने राष्ट्रीय अधिवेशन के सफल आयोजन पर भोजन व्यवस्था प्रमुख सपन जैन शाजापुर, आवास व्यवस्था अजेश कोठारी,समीर मारू, राहुल रांका आलोट,परिवहन व्यवस्था नरेंद्र बाफना उज्जैन, निलेश सुराना बड़ावदा, पंजीयन व्यवस्था नगीन सकलेचा जावरा, नवीन सकलेचा मनीष बाफना मंदसौर, मनीष चोरड़िया परेश चत्तर महिदपुर रोड़ का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेन्द्र नाहर इंदौर ने व आभार महामंत्री प्रसन्न जैन ने व्यक्त किया।

मीडिया प्रभारी पवन नाहर व सह जीवनलाल जैन (चायवालें) ने बताया की संस्था आगे भी जिनशासन,धार्मिक,सामाजिक कार्यों में कार्य करता रहेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम