भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र

भरूच में जैन साध्वी के साथ हुई घटना की निंदा


नागदा :-
  भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जैन साध्वियों के साथ गुजरात के भरूच में हुई घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए दोषियों को सजा दिलाने और विहार के दौरान जैन साध्वियों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की गई।

तहसील अध्यक्ष जीवनलाल जैन चायवाले के निवास पर हुई बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारी उज्जैन जिला सक्रिय सदस्य मनोज सांवरिया और नगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन को नियुक्ति पत्र सौंपकर सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनीलसिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भरूच की घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाने और जैन साध्वियों को विहार के दौरान सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।

कार्यक्रम के संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजीव सिंह, राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी,राष्ट्रीय महामंत्री सुनील विक्रम सिंह, महिला राष्ट्र गौरव अवार्ड से सम्मानित दिल्ली की इंदु राकेश जैन, मप्र सदस्य मनीष गुप्ता, उज्जैन जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज सांवरिया, इन्दौर जिला सचिव आस्था जैन, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान, नीलेश मेहता, सुरेंद्र कांकरिया, दीपक दलाल, मनीष औरा, सुमित जैन, सुनील पटवारी, महेंद्र जैन नाना, प्रदीप शाह, मनोज सोनी ने भी भरूच की घटना की निंदा की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम