वसंतराव पाटिल को महाराष्ट्र जीवन गौरव पुरस्कार सम्मान

 वसंतराव पाटिल को महाराष्ट्र जीवन गौरव पुरस्कार सम्मान

मीरा-भाईंदर में ग्रीष्मकालीन आवासीय कुश्ती एवं संस्कार शिविर संपन्न


भायंदर :-
  मीरा भायंदर महानगरपालिका द्वारा आयोजित और मीरा भायंदर कुस्तिगिर संघ द्वारा संचालित श्री गणेश अखाड़ा की और से भायंदर में ग्रीष्मकालीन आवासीय कुश्ती और संस्कार शिविर 2024 का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। 

भायंदर(वेस्ट) के गणेश अखाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में वसंतराव पाटिल को महाराष्ट्र जीवन गौरव पुरस्कार सम्मान प्रदान किया गया।ज्ञात हो पाटिल पिछले कई वर्षों से कुश्ती को और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में प्रयत्नशील हैं।कार्यक्रम में शिव छत्रपति पुरस्कार विजेता नज़रुद्दीन नायकवड़ी,व्यवसायी हुक्मीचंद जोशी, डाॅ. जीतकुमार यादव, संपतराव ज़ंबरे, उद्यमी यादव एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। राष्ट्रीय पदक विजेता एनएसआय कोच पै विवेक,नायकल, एनएसआय कुश्ती कोच महेंद्र जाधव ने 21 दिनों तक कुश्ती का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान कैंप में भाग लेने वाले सभी पहलवानों को प्रमाण पत्र, ट्रॉफी और ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में राजाराम पाटिल,रमेश शिंदे, नेताजी कांबले विश्वनाथ पवार, जेआर ढेकले सुभाष जाधव, प्रकाश वाथरकर, नामदेव माटेकर, विनायक पाटिल, शंकर पाटिल, विनोद मंधारे, गणपति जाधव आदि उपस्थित थे। रामचन्द्र बोबडे, प्रदीप जाधव, संतोष शेलार,माणिक पाटिल, गणेश अडबल्ले, कुस्तीगिरि संघ के अध्यक्ष मिलिंद लिमये, सुधाकर गायकवाड़, संपतराव ज़म्बारे, मारुति म्हिसुरकर, महेंद्र मोरे भगवान महाजन, पै. शिविर में वैभव माने, सुभाष जाधव आदि विद्यार्थी, अभिभावक, ललित विद्या निकेतन स्कूल के सभी शिक्षक एवं समस्त अंतरराष्ट्रीय मुंबई मंडल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक बलराज बागल सर ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम