पुना श्री सादड़ी राणकपुर संघ का 36वां सम्मेलन रविवार को

सादड़ी री वात की होगी शुरुआत


पुना :-
महाराष्ट्र की सांस्कृतिक नगरी पुना में बसे सादड़ी निवासियों का 36 वां स्नेह सम्मेलन रविवार को होने जा रहा हैं।आयोजन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी उओ चुकी हैं।ज्ञात हो यह सम्मेलन बहुत ही शानदार तरीके से होता हैं, तथा सादड़ी निवासीयों को अपनी कला दिखाने का पूरा मौका मिलता हैं।

संघ के अध्यक्ष सुभाष परमार ने बताया कि 30 जून,रविवार को श्री सादडी (राणकपुर) जैन संघ के तत्वावधान में बिबवेवाडी, गंगाधाम आईमाता मंदिर के पास होनेवाला सम्मेलन महेंद्र फुलचंदजी सुंदेशा(निदेशक जितो अपेक्स, ट्रस्टी श्री पार्श्वनाथ विद्यालय, वरकाणा) व विजय भंडारी डिस्ट्रीक्ट गर्व्हनर लायन्स क्लब, उपाध्यक्ष: जीतो श्रमण आरोग्यम्)की उपस्थिति में संपन्न होगा।इस अवसर पर श्रीसंघ के प्रतिभा संपन्न, उपलब्धी प्राप्त सदस्यगण तथा विशेष गुणवत्ता प्राप्त विद्यार्थीयों को सम्मानित किया जायेगा। 

परमार ने कहा कि अनेक कार्यक्रमों के अलावा इस अवसर पर "सादडी री वात" समाचार पत्रिका का विमोचन किया जाएगा।इसे निकालने का उद्देश्य सादड़ी निवासियों को एक दूसरे से जोड़े रखना, उनकी विशेषताओं को जन जन तक पहुचाना हैं।यह परिकल्पना आज से पहले अपने अध्यक्ष पद के कार्यकाल में देखा था जो अब साकार होने जा रहा हैं।

संघ के वर्तमान पदाधिकारियों में सुभाष परमार अध्यक्ष,विजय कावेड़िया उपाध्यक्ष,अमित मुथा सचिव,कुमारपाल सोलंकी कोषाध्यक्ष,दिनेश भंडारी सहसचिव,कार्यकारिणी सदस्य विक्रम नाहर, धीरज परमार,किशोर मेहता,धीरेश सोलंकी,अनिक शाह,जयेश संकलेचा,भरत राठोड, ललित पुनमिया,खुशपाल पोरवाल, अक्षय बाफना का समावेश है।

ज्ञात हो संघ के सदस्यों द्वारा शत्रुंजय - एक शौर्य गाथा नाटक भी बनाया गया हैं, जिसमे पालीताणा तीर्थ की महिमा को बताया गया हैं।इसका मंचन हाल ही में मुंबई में श्री आत्म वल्लभ सेवा मंडल की और से आयोजित सतरंग कार्यक्रम में मंचन किया गया था जिसकी सभी ने सरहाना की थी।इसके निदेशक पक्षाल लोढ़ा हैं।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम