वसंत जांवतराज रांका एवीजेएसम के अध्यक्ष निर्वाचित

वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान रखा नरेश रांका ने


मुंबई :-
पंजाब केसरी,परम पूज्य आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी म.सा. के आशीर्वाद से स्थापित संस्था श्री आत्म वल्लभ जैन सेवा मंडल के अध्यक्ष पद पर वसंत जांवतराज रांका सर्व सम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित हुए।यह नियुक्ति तीन साल के लिए होगी।

गोरेगांव स्थित राजस्थान हॉल में रविवार को हुई एजीएम में प्रदीप राठौड़(सेलो ग्रुप),खुबीलालजी राठौड़ आदि वरिष्ठ सदस्यों की बातों का मान रखते हुए नरेश रांका ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन नहीं भरा।वसंत रांका 2024 -27 के लिए नई कमिटी की आनेवाले सात दिनों में घोषणा करेंगे।वसंत रांका ने अध्यक्ष पद स्वीकारने के बाद कहा कि वे सभी को साथ लेकर मंडल के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।उन्होंने कहा कि बोलने से ज्यादा वे काम करने में विश्वास रखते हैं।दोनों  उम्मीदवारों ने देश के विभिन्न राज्यों से आए सादड़ी निवासियों का आभार माना।

प्रदीप राठौड़(सेलो ग्रुप),हेमंत जैन(किलर ग्रुप)सहित उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी।संचालन मंडल सचिव दिलीप सुंदेशा ने किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम