योग से जीवन मे सुधार आता हैं :- निर्मला माखीजा

वेलंकनी हाईस्कूल व गुड़ शेपर्ड में योगा दिन मनाया


भायंदर :-
योग का महत्व अत्यधिक है, क्योंकि यह मन, शरीर, और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने में मदद करता है। योग अभ्यास से मानसिक शांति, शारीरिक स्वास्थ्य और आत्मिक उन्नति में सहायक होता है। इसके माध्यम से स्वास्थ्य को उन्नत किया जा सकता है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।

उपरोक्त विचार अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाईस्कूल एन्ड जूनियर कॉलेज की अध्यक्षा निर्मला माखीजा अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किये।उन्होंने कहा कि योग का अभ्यास करने से शारीरिक लाभ मिलते हैं जैसे कि लचीलापन, संतुलन, और स्थिरता की वृद्धि होती है।गुड शेपर्ड स्कूल की संचालिका पिंकी सतसंगी ने कहा कि योगासन और प्राणायाम द्वारा शारीरिक रोगों का नियंत्रण किया जा सकता है और मानसिक तनाव को कम किया जा सकता है व इसके अलावा, योग आत्मिक विकास में भी मदद करता है और अंततः जीवन की गुणवत्ता को सुधारता है।

इस अवसर पर योगा प्रशिक्षक किम दोशी, श्रद्धा धनवड़े ने योगा के बारे मे विस्तार से बताया व स्कूल के विद्द्यार्थी चित्रांशी सतसंगी,जुली मिश्रा, रुचि मौर्य,शशि पाल, रिहान अंसारी, जीविका खच्चर ने योगा पर विचार व्यक्त किये।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम