उपनगरीय खंड के विरार और कांदिवली स्टेशनों पर दो नए एस्केलेटर शुरू किये

महाप्रबंधक का कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन


मुंबई :-
अपने यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के क्रम में पश्चिम रेलवे ने मुंबई उपनगरीय खंड के विरार और कांदिवली स्टेशनों पर दो नए एस्केलेटर चालू किए हैं। इन नए एस्केलेटरों को 14 दिसंबर, 2021 से जन सेवा के लिए दिया गया है। इस वित्तीय वर्ष में और 22 एस्केलेटर स्थापित करने की योजना है। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल दर्शन के सिद्धांतों में से एक सिद्धांत राष्ट्र प्रथम सर्वदा प्रथम के प्रबल समर्थक हैं जिसके अंतर्गत ढांचागत उन्‍नयन और विकास पर विशेष बल दिया जाता है। महाप्रबंधक कंसल के कुशल मार्गदर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व में पश्चिम रेलवे पर यात्री सुविधाओं के साथ-साथ ढांचागत विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिसके परिणामस्‍वरूप मुंबई उपनगरीय खंड में हाल में विभिन्न उन्नयन कार्यों को पूरा किया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी  सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विरार स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 3/4 पर नया एस्केलेटर लगाया गया है और कांदिवली स्‍टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 2/3 पर एक अन्य एस्केलेटर लगाया गया है। उन्‍हें लगभग 1 करोड़ रुपये प्रत्येक की लागत से स्‍थापित किया गया है। इन एस्केलेटरों की क्षमता प्रति घंटे 900 यात्रियों की है और इन्हें विशेष रूप से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को सहूलियत प्रदान करने के लिए किया गया है। यह यात्रियों के लिए फायदेमंद साबित होगा और यात्रा करने के लिए एक सुरक्षित, अधिक सुविधाजनक तरीका प्रदान करेगा और यात्रियों की सुगमता और तेजी से निकासी में सहायक होंगे।

श्री ठाकुर ने यह भी बताया कि मुंबई मंडल में 74 एस्केलेटर लगे हैं, जिनमें से 69 मुंबई उपनगरीय खंड में हैं।  महाप्रबंधक श्री कंसल ने यात्रियों की संरक्षा को सर्वोच्‍च प्राथमिकता दी है तथा पश्चिम रेलवे के "मिशन ज़ीरो डेथ" को प्राप्‍त करने के लिए प्रयास हेतु सभी से प्लेटफॉर्म बदलने और ट्रेसपासिंग  से बचने के लिए फुट ओवर ब्रिज, सबवे, लिफ्ट, एस्केलेटर का उपयोग करने का अनुरोध किया है।     

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम