जैन कैलेंडर का विमोचन

सभी पर्वों की हैं जानकारी 


लुधियाना :-
श्री एस. एस. जैन सभा के तत्वाधान में वर्ष 2022 के “गुरु पुष्कर देवेंद्र जैन कैलेंडर” का विमोचन किया गया। राजस्थान प्रवर्तक श्री राजेंद्र मुनि, श्रमण संघीय सलाहकार श्री दिनेश मुनि आदि ठाणा-5 के सानिध्य में आयोजित मुमुक्षु जैनम जैन के तिलक रस्म समारोह में  विजयकुमार जैन(जैन पैकवेल),सुभाष जैन(महावीर शूटिंग), सुभाष जैन(अंबाला वाले),अनिल जैन (किडले ग्रूप) ने कैलेंडर का लोकार्पण किया। कैलेंडर की प्रथम प्रति गुरुदेवों को समर्पित की गई।

डॉ. द्वीपेंद्र मुनि ने बताया कि कैलेंडर में भगवान महावीर निर्वाण संवत,विक्रम संवत, शक संवत आदि के साथ ही दैनिक तिथि, जैन पंचकल्याणक पर्व, श्रमण संघ पर्व, लौकिक एवं राष्ट्रीय पर्व की तिथियों आदि की जानकारी है। पाक्षिक पक्खी पर्व, पच्चखान मार्गदर्शिका (दिल्ली, मुंबई, चेन्नई,बैंगलुरु, सूरत, जोधपुर, उदयपुर समयानुसार) क्षय तिथि व राशि अनुसार उत्तम समय,दिन व रात के चौघडि़ए आदि की जानकारी दी गई है।यह जानकारी प्रमोद जैन ,महामंत्री - जैन सभा ने दी। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम