पश्चिम रेलवे 10 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी अतिरिक्त कोच लगाएगी

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए निर्णय 


मुंबई :-
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी आधार पर 10 जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाने का फैसला किया है जिनका विवरण इस प्रकार है:

1. ट्रेन संख्या 12480/12479 बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर में दो एसी 3-टियर और दो स्लीपर क्लास अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं। 4 दिसंबर 2021 से 4 जनवरी 2022 तक बांद्रा टर्मिनस से और तत्काल प्रभाव से 3 जनवरी 2022 तक जोधपुर से इन्हें लगाया जाएगा।

2. ट्रेन संख्या 12989/12990 दादर-अजमेर एक्सप्रेस में तत्काल प्रभाव से 1 जनवरी 2022 तक एक अतिरिक्त एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच जोड़ा गया है । अजमेर से 31 दिसंबर 2021 तक इसे लगाया जाएगा।

3. ट्रेन संख्या 20484/20483 दादर-भगत की कोठी एक्सप्रेस में तत्काल प्रभाव से 31 दिसंबर, 2021 तक एक अतिरिक्त एसी 3-टियर और तीन स्लीपर क्लास के डिब्बे जोड़े गए हैं । भगत की कोठी से इन्हें 30 दिसंबर, 2021 तक लगाया जाएगा ।

4. ट्रेन संख्या 14708/14707 दादर-बीकानेर एक्सप्रेस में तत्काल प्रभाव से 1 जनवरी, 2022 तक अतिरिक्त एसी 3-टियर और पांच स्लीपर क्लास के डिब्बे जोड़े गए हैं। बीकानेर से इन्हें 31 दिसंबर, 2021 तक लगाया जाएगा।

5. ट्रेन संख्या 12995/12996 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर में तत्काल प्रभाव से 31 दिसंबर 2021 तक एक अतिरिक्त स्लीपर क्लास कोच जोड़ा गया है। अजमेर से इसे 30 दिसंबर, 2021 तक लगाया जाएगा।

6. ट्रेन संख्या 22474/22473 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर एक्सप्रेस में दो स्लीपर क्लास और एक सेकंड क्लास सीटिंग कोच 7 दिसंबर 2021 से 28 दिसंबर 2021 तक लगाए जाएंगे। बीकानेर से इन्हें 6 दिसंबर 2021 से 27 दिसंबर 2021 तक लगाया जाएगा।

7. ट्रेन संख्या 12490/12489 दादर-बीकानेर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी सीटिंग कोच 5 दिसंबर 2021 से 29 दिसंबर 2021 तक जोड़ा जाएगा। बीकानेर से इसे 4 दिसंबर 2021 से 28 दिसंबर 2021 तक लगाया जाएगा।

8. ट्रेन संख्या 14702/14701 बांद्रा टर्मिनस-श्री गंगानगर एक्सप्रेस में तत्काल प्रभाव से 17 दिसंबर 2021 तक दो अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी सीटिंग कोच जोड़े जाएंगे। श्री गंगानगर से इसे 15 दिसंबर 2021 तक लगाया जाएगा|

9. ट्रेन संख्या 12465/12466, इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस में तत्काल प्रभाव से 1 जनवरी, 2022 तक दो द्वितीय श्रेणी के सीटिंग कोच जोड़े गए हैं। जोधपुर से उन्हें 31 दिसंबर 2021 तक लगाया जाएगा।

10. ट्रेन संख्या 14802/14801, इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस में तत्काल प्रभाव से 3 जनवरी 2022 तक दो अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी सीटिंग कोच जोड़े गए हैं। जोधपुर से इन्हें 2 जनवरी 2022 तक लगाया जाएगा। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम