शताब्दी एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस में खानपान सेवा फिर शुरू

10 दिसंबर, 2021 से ऑन-बोर्ड केटरिंग सेवाएं


मुंबई :-
यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे की शताब्दी एक्सप्रेस और दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में रेडी-टू-ईट तथा पकाए हुए भोजन के साथ ऑनबोर्ड खानपान सेवाएं फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसारट्रेन नंबर 12009/10 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल शताब्दी एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 22209/10 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली - मुंबई सेंट्रल  दुरंतो एक्सप्रेस में 10 दिसंबर, 2021 से ऑन-बोर्ड केटरिंग सेवाएं शुरू की जा रही हैं। 10 दिसंबर, 2021 से शुरु होने वाली इन ट्रेनों के यात्रियों को खानपान सेवाओं का लाभ लेने या नहीं लेने का विकल्प दिया गया है। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम