चन्द्रानन सागरसूरीश्वरजी पर सफलतापूर्वक एंजियोप्लास्टी सम्पन्न हुई

दर्शन वंदन को ना पधारे


मुंबई:-
राष्ट्र संत, परम् पूज्य आचार्य देव श्री चन्द्रानन सागरसूरीश्वरजी म.सा.की आज 25 सितम्बर 2020 को एच. एन. रिलायंस हॉस्पिटल, प्रार्थना समाज, मुम्बई में डॉ. निमित शाह व डॉ. विनोद सिरोया के निर्देशन में सफलतापूर्वक एंजियोप्लास्टी सम्पन्न हुई।

फिलहाल गुरूदेव आई.सी. यू.कक्ष में आराम कर रहे हैं।शनिवार को उन्हें बाहर रूम में शिफ्ट किया जाएगा।गुरुदेव का स्वास्थ्य एकदम ठीक है, covid 19 रिपोर्ट भी नेगेटिव हैं। किसी भी अन्य सूचनाओं पर ध्यान न दे।

सभी धर्मप्रेमी गुरुभक्तों से विशेष आग्रह है कि *कोई भी दर्शन वंदन हेतु नही पधारे।

अगले 2/3 दिनों में गुरुदेव हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो जाएंगे। सभी को गुरुदेव ने आशीर्वाद व धर्मलाभ प्रेषित किया हैं।यह जानकारी श्री नाकोड़ा भैरव दर्शन धाम महातीर्थ के अध्यक्ष कांतीलाल पी. शाह(अंशा ज्वेलरी, मुम्बई) ने दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्रमण संघीय साधु साध्वियों की चातुर्मास सूची वर्ष 2024

पर्युषण महापर्व के प्रथम पांच कर्तव्य।

तपोवन विद्यालय की हिमांशी दुग्गर प्रथम