इंडियाज टैलेंट फाइट की शूटिंग रुड़की में संपन्न,
9 XM के बड़े पर्दे दिखेंगे शहर के युवा कवि देव सिंह गुर्जर
जीवनलाल जैन
नागदा -9XM टीवी चैनल के चर्चित रियलिटी शो ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ की शूटिंग रुड़की में संपन्न हुई। जिसमें शहर के युवा साहित्यकार और किसान नेता कवि देव सिंह गुर्जर ने शूटिंग के दौरान अपनी प्रभावशाली काव्य प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों एवं कार्यक्रम से जुड़े लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
कवि देव सिंह गुर्जर ने मंच पर अपनी कविता के माध्यम से देश भक्ति और शहीदों की बात कही जिसमे भावनाओं और संवेदनाओं का पूर्ण समावेश था उत्कृष्ट काव्य पाठ एवं प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए कार्यक्रम आयोजकों द्वारा कवि गुर्जर को प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त होने पर उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कवि ने कहा कि ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ जैसे बड़े मंच पर अपनी कविता प्रस्तुत करने का अवसर मिलना उनके लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि कविता केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की भावनाओं और आवाज को प्रभावी ढंग से सामने रखने का सशक्त माध्यम भी है। ऐसे मंचों के माध्यम से साहित्य और काव्य को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।
बताया गया कि ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ का प्रसारण शीघ्र ही 9XM टीवी चैनल पर किया जाएगा। कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान कवि गुर्जर की काव्य प्रस्तुति भी दर्शकों को देखने और सुनने को मिलेगी। गुर्जर को मिले इस सम्मान पर साहित्य एवं कला जगत से जुड़े लोगों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें